Shardiya navratri 2024 gifts these things in kanya pooja to get Ma Durga Blessings Navratri 2024: कन्या पूजन के दौरान ये 4 चीजें देना होता है शुभ, माता रानी प्रसन्न हो खोल देती हैं किस्मत के द्वार, लाइफस्टाइल
महाष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है।भोज के बाद कन्याओं को भेंट भी दी जाती है। कहते हैं अगर इन 4 चीजों से से कोई भी एक चीज भेंट की जाए तो मां दुर्गा काफी प्रसन्न होती हैं।
पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है। ये पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है जिसमें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कई भक्त इन नौ दिनों तक उपवास भी करते हैं। भले ही सभी की पूजा का तरीका थोड़ा अलग-अलग होता है लेकिन नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी के दिन लगभग हर कोई अपने घर कन्या भोज का आयोजन करता है। इस दिन छोटी-छोटी बच्चियों को घर बुलाकर उनके लिए स्पेशल भोजन जैसी कि पूड़ी, हलवा, खीर, काले चने, छोले आदि तैयार किए जाते है। कहा जाता है कि इन छोटी कन्याओं में माता रानी का वास होता है, ऐसे में अगर आप इन्हें खुश करते हैं तो मां स्वयं प्रसन्न होती हैं। इसलिए भरपेट भोजन के बाद कन्याओं को खुश करने के लिए भेंट भी दी जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि कन्याओं को क्या भेंट देना शुभ माना जाता है।
शुभ होता है भेंट में लाल रंग देना
लाल रंग माता रानी का पसंदीदा रंग है और समृद्धि का प्रतीक भी। धार्मिक रूप से भी लाल रंग को बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि लाल रंग दान करने से मंगल मजबूत होता है और घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में कन्या भोज के बाद आप बच्चियों को लाल रंग भेंट कर सकते हैं। अपने सामर्थ्य के अनुसार बच्चियों को लाल रंग के कपड़े या फिर चुनरी भेंट स्वरूप दे सकते हैं।
शृंगार का सामान
कन्याओं को भेंट में शृंगार का सामान देना भी बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि में जैसे आप मां दुर्गा को शृंगार का सामान अर्पित करते हैं ठीक वैसे ही कन्याओं को भी कर सकते हैं। आप उनके लिए एक किट तैयार कर सकते हैं जिसमें छोटी सी बिंदी, नेल पॉलिश, रुमाल, रबर बैंड और लाल चूड़ियां डालकर से सकते हैं। हालांकि इनमें से कोई एक चीज भी भेंट में दी जा सकती है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार भेंट तैयार कर सकते हैं।
पैसों की भेंट से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
अगर आप कोई गिफ्ट आइटम नहीं खरीद पाएं हैं तो पैसों की भेंट भी दे सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्याओं को पैसे की भेंट देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसे में आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक लिफाफे में कुछ पैसे डालकर कन्याओं को भेंट स्वरूप दे सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसे काफी शुभ माना जाता है।
फलों और मिठाइयों को करें शामिल
कन्या पूजन के दौरान आप कन्याओं को फल और मिठाइयां भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं। खासतौर से फलों में नारियल और केला देना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। कहते हैं ऐसा करने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना हो कर वापस मिलता है। इसके साथ ही माता रानी का मनपसंद हलवा भी कन्याओं को जरूर दें। ये भी काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। आप बाजार से लड्डू या बर्फी मंगवाकर भी कन्याओं को दे सकते हैं। इससे कन्याएं बहुत खुश होंगी।

Comments are closed.