shardiya navratri 2024 how to put shrifal on kalash sthapana rules navratri pujan mein kalash par nariyal kaise rakhe Shardiya Navratri: सीधा या लिटाकर, नवरात्रि में कलश पर कैसे रखते हैं आप नारियल? जानें सही तरीका और नियम, लाइफस्टाइल
Tips for placing shrifal on a kalash: लोग अकसर इस बात को लेकर बेहद कंफ्यूजन में रहते हैं कि कलश पर श्रीफल का मुंह सीधा रखें या उसे लिटाकर। ऐसे में आपको आपकी पूजा का पूरा फल मिले इसके लिए आइए जानते हैं कि कलश पर नारियल कैसे रखा जाता है और क्या हैं इसे जुड़े नियम।
नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। मां दुर्गा के भक्तों ने मां को प्रसन्न करने के लिए कलश स्थापना से लेकर मां का प्रिय भोग बनाने तक की अपनी सभी तैयारियां अब तक पूरी कर ली होंगी। लेकिन कई बार नवरात्रि पूजा के नियम सही तरीके से पता ना होने की वजह से साधक को उनकी पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। ऐसा ही एक नियम कलश स्थापना करते समय श्रीफल को लेकर भी बताया गया है। जिसे कई लोग आज भी पूजा में गलत तरीके से रखते हैं। लोग अकसर इस बात को लेकर बेहद कंफ्यूजन में रहते हैं कि कलश पर श्रीफल का मुंह सीधा रखें या उसे लिटाकर। ऐसे में आपको आपकी पूजा का पूरा फल मिले इसके लिए आइए जानते हैं कि कलश पर नारियल कैसे रखा जाता है और क्या हैं इसे जुड़े नियम।
क्यों रखा जाता है कलश पर नारियल
नवरात्रि पूजन के दौरान मंदिर में कलश और नारियल की स्थापना भगवान गणेश और देवी दुर्गा के आह्वान का प्रतीक मानी जाती है। जो साधक को उसे हर कार्य में सफलता और शांति प्रदान करते हैं। माना जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में कलश के ऊपर नारियल रखने का मुख्य उद्देश्य देवताओं का आवाह्न करना होता है, ताकि नवरात्रि पूजन निर्विघ्न संपन्न हो सके। नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलावा बांधकर कलश के ऊपर रखना चाहिए।
सीधा या लिटाकर, कलश पर नारियल कैसे रखना चाहिए
पेड़ की जिस तरफ से नारियल जुड़ा हुआ होता है, वही उसका मुख माना जाता है। लेकिन पूजा करते समय कई लोग नारियल का नुकीला वाला हिस्सा ऊपर की तरफ कर देते हैं, जो कि गलत है। नियम के अनुसार खड़े नारियल की स्थापना कभी भी शुभ नहीं मानी जाती है। इसके पीछे का तर्क यह है कि नारियल का मुख नीचे होने से शत्रुओं की वृद्धि होती है। नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं। पूर्व की तरफ मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल का मुख हमेशा अपनी तरफ और कलश स्थापना माता रानी के दाहिने तरफ करनी चाहिए।
कलश पर रखे जाने वाले नारियल से जुड़े नियम
-कलश का नारियल खराब या टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
-लाल रंग देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है इसलिए नारियल को लाल रंग के कपड़े से लपेटकर रखना चाहिए।
-कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार किया जाना चाहिए।
-नारियल का मुख हमेशा अपनी तरफ ही रखना चाहिए।
-कलश की स्थापना माता रानी के दाहिने तरफ करनी चाहिए।

Comments are closed.