Shardiya Navratri 2024 October Mata ki Sawari is not auspicious know from Pandit ji its effect on people शारदीय नवरात्रि: माता के आगमन की सवारी शुभ नहीं, जानें पंडित जी से आम जनमानस पर इसका प्रभाव?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Maa Durga Coming in Palki know Impact: नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है, जिसमें दो प्रत्यक्ष और दो अप्रत्यक्ष नवरात्रि होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि प्रत्यक्ष नवरात्रि हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन व प्रस्थान की सवारी का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन इस साल पालकी पर हो रहा है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।
जानें पंडित जी से नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की सवारी का महत्व-
पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की उपासना के लिए खास होता है। नवरात्रि में माता रानी के आगमन व प्रस्थान की सवारी का जनमानस पर प्रभाव पड़ता है। 03 अक्तूबर 2024, गुरुवार को मां भगवती का आगमन पालकी पर हो रहा है। मां दुर्गा का पृथ्वी पर पालकी पर आना शुभ नहीं माना गया है। यह किसी बड़े रोग के फैलने का संकेत देता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव आने की आशंका रहती है। कोई नया रोग जनमानस के लिए खतरनाक हो सकता है। कुल मिलाकर मां दुर्गा के आगमन की सवारी जनमानस के लिए शुभ नहीं रहने वाली है।
नवरात्रि कब से कब तक– नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर को है और 12 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना का विधान है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.