Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Businessman Murdered In Patna, Criminals Fired Five Bullets; Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Macharia Self Immolation Case Petrol Was Also Sprinkled On The Police The Intention Was To Burn Them Alive - Amar Ujala Hindi News Live - मछरिया आत्मदाह मामला:सिपाहियों पर भी छिड़का था पेट्रोल, जिंदा ज... Dr. Ambedkar Nagar- Kota- New Delhi Express Will Be Launched On 13th April - Amar Ujala Hindi News Live - Railway:डॉ. अंबेडकर नगर- कोटा Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Action By Cyber Thana Police, Account Holder Who Received Fraudulent Money Through Digital Arrest Arrested - Ajmer News Himachal Pradesh High Court Said Cellphone And Charger Are Different Devices 13.75% Vat Will Have To Be Paid - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा SRH vs PBKS: हैदराबाद ने 8 विकेट से मुकाबले को किया अपने नाम, अभिषेक की पारी दिलाई एकतरफा जीत 2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म उड़ा देगी रातों की नींद, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, आज तक बरकरार है इसका खौफ US NSA unlikely to visit India this month | India News Kishanganj News: 3 Children Of Same Family Who Had Come To Attend Uncle's Wedding Died By Drowning In River - Amar Ujala Hindi News Live

Shikhar Dhawan: शिखर धवन का ये रिकॉर्ड तोड़ना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए होगा मुश्किल


Shikhar Dhawan - India TV Hindi

Image Source : GETTY
शिखर धवन और रोहित शर्मा

क्रिकेट जगत 24 अगस्त की सुबह शिखर धवन के बड़े ऐलान से हैरान रह गया। शिखर धवन ने एक्स पर वीडियो शेयर करत हुए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। धवन पिछले 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और उनकी वापसी की संभावना बहुत कम नजर आ रही थी। इस बीच धवन के रिटायरमेंट की खबर ने क्रिकेट फैंस को जबरदस्त झटका दे दिया।

धवन भले ही अब टीम इंडिया के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे लेकिन उनके बल्ले से निकले रिकॉर्ड फैंस के जेहन में हमेशा बसे रहेंगे। साल 2010 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से धवन ने करीब 12 साल इंटरनेशनल क्रिकेट में बिताए। इस दौरान उनके बल्ले से तीनों फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन निकले। धवन को हमेशा से ही ICC टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाने का चस्का रहा। यही वजह है कि वह ‘मिस्टर ICC’ के नाम से भी काफी मशहूर हुए। 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में बजा बैक टू बैक डंका

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में जब भी धवन खेलने उतरे तो उन्होंने बल्ले से रनों का अंबार लगाया। यही वजह है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं, इस टूर्नामेंट में वह ओवरऑल दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 पारियों में 77.88 के औसत से 701 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।

साल 2013 में खेली गई ICC चैंपियंस ट्रॉफी में धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रही। इस टूर्नामेंट में गब्बर ने 5 मैचों की 5 पारियों में 90.75 के कमाल के औसत से 363 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 4 साल बाद एक बार फिर धवन का बल्ला ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में जमकर बोला। उन्होंने 5 मैचों में 67.60 की औसत से 338 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे। हालांकि इस बार वह भले ही टीम को खिताब नहीं जिता सके लेकिन उन्होंने लगातार 2 चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये रिकॉर्ड आज तक और कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं बना सका और भविष्य में भी इस रिकॉर्ड के टूटने की संभावना कम ही नजर आती है। 

यह भी पढ़ें:

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने की पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की ऐसी धुनाई, टूट गया 22 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2025 से पहले KKR की बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को बना सकते हैं कप्तान

 

 

Latest Cricket News





Source link

1381010cookie-checkShikhar Dhawan: शिखर धवन का ये रिकॉर्ड तोड़ना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए होगा मुश्किल
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Businessman Murdered In Patna, Criminals Fired Five Bullets; Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Macharia Self Immolation Case Petrol Was Also Sprinkled On The Police The Intention Was To Burn Them Alive – Amar Ujala Hindi News Live – मछरिया आत्मदाह मामला:सिपाहियों पर भी छिड़का था पेट्रोल, जिंदा जलाने की थी मंशा…आरोपी बोले     |     Dr. Ambedkar Nagar- Kota- New Delhi Express Will Be Launched On 13th April – Amar Ujala Hindi News Live – Railway:डॉ. अंबेडकर नगर- कोटा     |     Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Action By Cyber Thana Police, Account Holder Who Received Fraudulent Money Through Digital Arrest Arrested – Ajmer News     |     Himachal Pradesh High Court Said Cellphone And Charger Are Different Devices 13.75% Vat Will Have To Be Paid – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा     |     SRH vs PBKS: हैदराबाद ने 8 विकेट से मुकाबले को किया अपने नाम, अभिषेक की पारी दिलाई एकतरफा जीत     |     2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म उड़ा देगी रातों की नींद, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, आज तक बरकरार है इसका खौफ     |     US NSA unlikely to visit India this month | India News     |     Kishanganj News: 3 Children Of Same Family Who Had Come To Attend Uncle’s Wedding Died By Drowning In River – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088