Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति – Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28
देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग अब भक्ति को नए अंदाज में जी रहा है। मेट्रो शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है, अब कानपुर पहुंचने जा रही है। इस उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर लेकर आ रहा है एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक अनुभव ‘शिवोहम’।
जो 28 फरवरी 2026 को कानपुर में आयोजित होगा। ‘शिवोहम’ कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। गंगा तट की पावन भूमि कानपुर, जहां शिवभक्ति सदियों से जीवन का हिस्सा रही है, वहां ‘शिवोहम’ श्रद्धा को एक नए आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।


Comments are closed.