Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Shivpuri Farmers Got Angry Getting Low Prices For Peanuts Accused Mandi Employees Of Colluding With Traders – Amar Ujala Hindi News Live


Shivpuri Farmers got angry getting low prices for peanuts accused Mandi employees of colluding with traders

किसानों का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिवपुरी जिले की मंडियों में इस समय मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है। इस इलाके में मूंगफली का उत्पादन बड़े स्तर पर किसानों द्वारा किया जाता है। इसी बीच पिछोर की कृषि उपज मंडी में मूंगफली के दाम कम मिलने से नाराज किसानों ने चक्का जाम कर दिया। मंडी गेट के बाहर चक्का जाम करते हुए किसानों का आरोप था कि यहां पर व्यापारियों द्वारा किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों का कहना था कि कम दाम लगाकर उनकी उपज खरीदी जा रही है, जबकि उनकी लागत भी इस मूल्य में नहीं निकल रही है।

Trending Videos

पिछोर की कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि पिछोर कृषि उपज मंडी के कर्मचारी व्यापारियों के साथ मिले हुए हैं। यहां पर किसान जब अपनी फसल तैयार कर बेचने के लिए आता है तो उनके कम दाम लगाए जाते हैं। मंडी कर्मचारियों से जब इसकी शिकायत की जाती है तो कोई सुनवाई नहीं होती। किसानों का कहना था कि व्यापारी उनकी उपज का कम दाम दे रहे हैं, जिसमें उनकी लागत भी नहीं निकल रही। मंडी के अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी

पिछोर की कृषि उपज मंडी के बाहर किसानों को मूंगफली के सही दाम न मिलने के बाद चक्का जाम की खबर मिलते ही तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर और पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। लेकिन किसानों ने इन अफसरों के सामने भी मंडी कर्मचारी व व्यापारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी ने किसानों को समझाया और दो घंटे बाद यह चक्का जाम खोला गया।

मंडियों में बड़े पैमाने पर मूंगफली की आवक

शिवपुरी जिले में मूंगफली का अच्छा उत्पादन होता है। जिले के करैरा, पिछोर, भौंती, बामौरकलां, दिनारा और शिवपुरी मंडी में इस समय मूंगफली की जोरदार आवक हो रही है। वहीं, दूसरी ओर किसानों को कम दाम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।



Source link

1683710cookie-checkShivpuri Farmers Got Angry Getting Low Prices For Peanuts Accused Mandi Employees Of Colluding With Traders – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News Motihari Police Patrol Vehicle Overturned In Ditch Four Policemen Including Si Injured – Bihar News     |     Prakhar-kavya Topped District In High School And Aditya Topped In Intermediate In Up Board Exam Result – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand State Sdrf Got Second Place In India In Cssr Competition – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Attack: Pakistani Refugees Going Back From Rajasthan After Attack, High Alert On Border Areas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Murder Accused Caught With The Help Of Cctv – Damoh News     |     दुनिया का इकलौता जीव, जिसका दूध सफेद नहीं, बल्कि होता है काला!     |     Shinji Fukuyo, Chief Blender of Suntory, Visits India to Celebrate the Artistry of Hibiki     |     Ajmer: Neighbours Attacked With Axes-sticks Victim Couple Reached Sp Office Indifference Of Police Station – Ajmer News     |     Rohtak: लाल मस्जिद में पत्थरबाजी, पुलिस ने शुरू की जांच, इमाम ने की भाईचारे की अपील     |     Shimla Agreement: Pakistan Commemorative Flag Placed On The Historic Table Of Shimla Agreement Removed From Hi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088