Shuklaganj: Painter’s Body Found Hanging From Noose In A House Under Construction – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Nov 7, 2024 यह भी पढ़ें 20000 डॉलर के नीचे आया Bitcoin Aug 29, 2022 मृतक के बजाय दूसरे शख्स को दफनाया, बेटियों ने देखी मूंछे तो… Jul 23, 2023 {“_id”:”672bb6340daf2998280268b4″,”slug”:”shuklaganj-painter-s-body-found-hanging-from-noose-in-a-house-under-construction-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shuklaganj: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST शुक्लागंज में निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला इखलाख नगर मोहल्ले का है। अमरजीत की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला विस्तार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इखलाख नगर मोहल्ले के बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हत्याकर शव फंदे से लटकाने की तहरीर पुलिस को दी है। अचलगंज थाना क्षेत्र के जोजापुर गांव निवासी अमरजीत (27) पुत्र रामसजीवन का शव इखलाख नगर के एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कानपुर कर्नलगंज निवासी एक युवक का निर्माणाधीन मकान है। अमरजीत दो महीने से यहां पेंटिंग का काम कर रहा था। मकान की चाभी अमरजीत ही रखता था। बुधवार की शाम मकान मालिक पहुंचा तो अमरजीत का शव फंदे से लटकता मिला। वहीं, अमरजीत के मामा राकेश का आरोप है कि मकान मालिक ने ही उनके भांजे को मारकर शव फंदे पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। Source link Like0 Dislike0 18401800cookie-checkShuklaganj: Painter’s Body Found Hanging From Noose In A House Under Construction – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.