Shukra Vakri 2023: Due to Venus retrograde in Leo the month of August is very painful for these zodiac signs
ऐप पर पढ़ें
शुक्र वक्री 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का संबंध प्रेम और भौतिक सुख से है। इसका सुख-समृद्धि, वैभव, विलासिता, रोमांस और भौतिक सुख-सुविधा पर प्रभाव माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में है, तो अच्छी चीजों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगरअशुभ स्थिति में है तो यह अपने साथ समस्याओं का भंडार लेकर आता है।
अगस्त भर इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सूर्य के समान चमकेगी किस्मत
ग्रहों की चाल और राशियों में उनकी स्थिति का सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरह से पड़ता है। गौरतलब है कि 23 जुलाई 2023 को शुक्र सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं।
मेष राशि- सिंह राशि में शुक्र की यह वक्री चाल आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। इस अवधि में आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि आर्थिक संकट रहेगा। व्यवसायियों को घाटा हो सकता है। आपके दांपत्य जीवन में भी कलह हो सकती है और आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल की कमी रहेगी।
कर्क राशि- शुक्र के वक्री होने से कर्क राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में अशांति बढ़ सकती है। व्यापार में घाटा होने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। आप मानसिक रूप से भी दबाव महसूस कर सकते हैं।
21 अगस्त तक मेष समेत इन 5 राशि वालों के जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव, धन-दौलत में भी वृद्धि
कन्या राशि- शुक्र की वक्री चाल का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, वरना स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। पूर्व में किए गए किसी निवेश से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं इस अवधि में आपको किसी भी तरह के निवेश से बचने की जरूरत है। आपको पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.