Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

side effects of eating apples know whom should not eat apples can cause obesity weight gain diabetes damage teeth सेहत को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है सेब, जानें किन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज, हेल्थ टिप्स


Side Effects Of Eating Too Much Apples: सेब को लेकर अकसर यह कहावत सुनने को मिलती है कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकता है। बचपन से आपने भी सेब खाने से सेहत को मिलने वाले कई फायदों के बारे में सुना होगा। सेब में मौजूद विटामिन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब का सेवन हर किसी व्यक्ति को फायदा नहीं पहुंचाता है। जी हां, कुछ लोगों को सेब का सेवन संभलकर करना चाहिए। इसका अधिक सेवन उनकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

सेब का अधिक सेवन करने के नुकसान- 

एलर्जी-

कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को सेब खाने से त्वचा में खुजली, रैशेज और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी सेब खाने से एलर्जी होती है तो भूलकर भी इसका सेवन न करें।

मोटापा-

जो लोग पहले से ही मोटापे से परेशान हैं, उन्हें सेब का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। सेब में मौजूद कैलोरी और शुगर की अधिक मात्रा आपका वजन और ज्यादा बढ़ा सकती है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो सेब का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

दस्त-

दस्त की समस्या से परेशान लोगों को भी सब नहीं खाना चाहिए। सेब में मौजूद फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। जिसकी वजह से सेब का अधिक सेवन दस्त की समस्या और अधिक बढ़ा सकता है।

डायबिटीज-

डायबिटीज रोगियों को भी सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। सेब में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। डायबिटीज रोगियों को सेब का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

पाचन संबंधी परेशानियां-

जो लोग पहले से ही पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें सेब का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लेकिन सेब का सेवन अगर अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह गैस, पेट दर्द और ऐंठन का कारण बन सकता है।

एक दिन में कितने सेब खा सकते हैं?

औसतन एक व्यक्ति एक दिन में एक से दो सेब खा सकता है। यदि आप इससे अधिक सेब खा रहे हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।  



Source link

1324050cookie-checkside effects of eating apples know whom should not eat apples can cause obesity weight gain diabetes damage teeth सेहत को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है सेब, जानें किन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज, हेल्थ टिप्स
Artical

Comments are closed.

‘Cover fire for terrorists’: Indian envoy blasts Irish Times over Pahalgam terror attack editorial | India News     |     Bihar News Deputy Cm Vijay Sinha Unveiled Life-size Statue Of Ramvriksh Benipuri In Muzaffarpur – Bihar News     |     Kannauj: चार सवारी लेकर जा रही बाइक कंटेनर में घुसी, तीन की मौत, एक युवक घायल     |     Mock Drill Civil Defence Air Raid Sirens Will Be Sounded At These Places In Dehradun Tomorrow At 4 Pm – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड का होगा गठन     |     Result Of Class 10th In Khargone 79 Percent And Class 12th Was 77 Percent – Khandwa News     |     Rajasthan News: Rafale, Sukhoi And Jaguar Will Roar In Desert, Air Force Will Do Exercise On 7th And 8th May – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jind: सेफ हाउस के तीन पुलिसकर्मी निलंबित और एसपीओ बर्खास्त, SP ने लापरवाही को लेकर की कार्रवाई     |     Pbks Vs Dc Delhi Capitals Team Reached Dharamshala Match Will Be Held On May 8 – Amar Ujala Hindi News Live     |     श्रेयस अय्यर नहीं, इन तीन खिलाड़ियों को भेजो इंग्लैंड, BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने कह दी बड़ी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088