Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Sirohi News: 3 Day Pulse Polio Campaign Launched, Target To Administer Medicine To More Than 2 Lakh Children – Amar Ujala Hindi News Live


Sirohi News: 3 day pulse polio campaign launched, target to administer medicine to more than 2 lakh children

राजस्थान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने जिले में रविवार को 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके द्वारा जिला मुख्यालय स्थित एमसीएच विंग में नौनिहालों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अभियान में इस बार 201526 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को बूथों पर पहुंचने से वंचित रहे बच्चों को 1 व 2 जुलाई को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। 

इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सिरोही पोलियो से मुक्त है लेकिन पोलियो के खतरे को कम करने के लिए लक्षित 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सिरोही जिले में टारगेट 201526 बच्चों का है। पहले दिन 1248 बूथों पर 2858 वैक्सीनेटर द्वारा दवाई पिलाई गई। इसके साथ ही 142 सुपरवाइजर बनाए गए हैं, जो बूथों की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले एवं ब्लॉक स्तर पर जन्म से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के जिले के बच्चों को बूथों पर जीवन रक्षक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण भावना के साथ काम करते हुए पल्स पोलियो महाभियान को सफल बनाएं ताकि जिले में एक भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित ना रहे।अभियान में जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 1 व 2 जुलाई को चिकित्सा विभाग की टोलियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने सिरोही शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बच्चों को बस में चढ़कर पोलियो की दवा पिलाई। साथ ही शहर के बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बस से आवागमन करने वाले बच्चों एवं जिले के बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए जिले के बस स्टेशनों पर समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं तथा कच्ची बस्तियों, फुटपाथ, ईंट-भट्टों, निर्माण क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों आदि में रहने वाले बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।



Source link

1109450cookie-checkSirohi News: 3 Day Pulse Polio Campaign Launched, Target To Administer Medicine To More Than 2 Lakh Children – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Chardham Yatra 2025: दुश्वारियों पर भारी आस्था…84 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार     |     Cm Rekha Gupta Showered Flowers On Kanwariyas At Shastri Park Kanwar Camp – Amar Ujala Hindi News Live     |     Deputy Commissioner Of Tribal Welfare Department Turns Out To Be A Tenant Worth Crores – Jabalpur News     |     Looted Jewelery From Elderly Woman And Daughter-in-law At Gunpoint And Knife Point – Rajasthan News     |     रोहतक की युवती का धर्मांतरण: मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान घर के से दस्तयाब, जुनैद से किया था निकाह     |     There Is A Ban On Marking Of Land In Himachal For The Time Being Due To Heavy Rain Monsoon Season – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘बीसीसीआई को भी देश के कानून का पालन करना होगा’, खेल मंत्रालय के सूत्र ने दी जानकारी     |     कौन है ‘सैयारा’ के कृष कपूर की रियल लाइफ वाणी? इस हसीना संग डेटिंग के चर्चे, सामने आया सच     |     Legendary singer Ozzy Osbourne passes away at 76     |     Grassroots development begins at home: Hockey legend PR Sreejesh     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088