Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Sirohi News: Two Accused Arrested With English Liquor Being Taken To Ahmedabad – Rajasthan News


आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। यह शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी।

Trending Videos

गौरतलब है कि सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंटआबू पुलिस उपअधीक्षक गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 481 कार्टन पाए गए।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर बेटे ने अधिकारी के साथ मिलीभगत कर बनाया फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

आवश्यक कारवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर बाकासर, सरली, पुलिस थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर निवासी जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट हुडा और मोहनलाल पुत्र मालाराम हुडा जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, हिन्दूराम, मुकेश कुमार, गोपाल, प्रकाश  जंयतिलाल और अरूणसिंह सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी जैसलमेर में बिक रही सेना जैसी वर्दियां, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जांच कर जुटाई जा रही है जानकारी

पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इससे पहले कि वे गुजरात सीमा में प्रवेश का पाते पकड़ लिया गया। अब पुलिस द्वारा जोधपुर में यह शराब कहां से भरी गई थी तथा अहमदाबाद, गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जोधपुर से शराब भेजने वजे एवं अहमदाबाद में मंगवाने वाले लोग भी पुलिस के राड़ार पर है। इसके लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।



Source link

2647230cookie-checkSirohi News: Two Accused Arrested With English Liquor Being Taken To Ahmedabad – Rajasthan News
Artical

Comments are closed.

After The Dispute, The Markets Were Closed, The Police Made The Accused Walk Around The Village – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: बांसवाड़ा जिले में कई सरकारी स्कूल खस्ताहाल, स्कूली मैदान में चल रहीं कक्षाएं     |     Kargil Vijay Diwas 2025 It Took 25 Years To Name School After Martyr Anant Ram Bharada Village Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: कप्तान बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, साल 1936 के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा     |     ‘बाथरूम साफ करने के 1000 रुपये’, पलक को ऐसे मिलती थी पॉकेट मनी, श्वेता तिवारी ने किया खुलासा     |     “SIR is in accordance with Constitution.. Why is the opposition afraid?” Union Minister Rajiv Ranjan     |     BJP MLA Pathania slams Congress’s ‘Our state, our right’ campaign     |     CBI busts international cyber fraud racket in Pune-Mumbai; 3 held     |     राशिफल: 26 जुलाई को बन रहा अनफा योग, 5 राशियों को करियर में होगा जबरदस्त मुनाफा     |     Cambodia-Thailand border clashes: UNSC convenes urgent meeting     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088