Six Special Prv Deployed In 6 Police Station Areas For Safety Of Women In Varanasi – Amar Ujala Hindi News Live

PRV
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिलाओं को रात में सुरक्षा देने के लिए शहर में डायल 112 की छह विशेष महिला पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई हैं। ये वाहन महिलाओं से जुड़ीं शिकायतें मिलने पर लोकेशन पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं।
बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा सकते हैं। ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात हैं। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती हैं, सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो महिला 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी।
यदि कोई महिला 112 पर फोन नहीं कर पा रही है तो वह थाने के सीयूजी नंबर पर जानकारी दे सकती है। डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वाहनों को अपडेट किया गया है। इसमें सैमसंग का मोबाइल, एपल का टैबलेट और अग्निशमन का सिलिंडर है। साथ ही यह नए सॉफ्टवेयर के साथ है।

Comments are closed.