Sompal Elected As Bjp District President In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Mar 16, 2025 0 भाजपा संगठन में लंबे समय से बना हुआ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा का इंतजार रविवार को पूरा हुआ। जहां आंवला जिलाध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष के दायित्व के लिए पार्टी हाईकमान ने पुराने चेहरों को ही दोबारा से मौका दिया। वहीं बरेली के जिलाध्यक्ष के पद पर नए नाम सोमपाल शर्मा की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इसकी वजह यह रही कि रविवार को घोषणा होने तक पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का नाम चर्चा में बना रहा था। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं रविवार को संगठन पर्व के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भाजपा की तरफ से की गई। करीब दो महीने से इन नामों की घोषणा का इंतजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को था। दिल्ली और लखनऊ में बैठकों का दौर पूरा होने के बाद भी नामों को स्पष्ट नहीं किया गया। ये भी पढ़ें- ‘होली हराम है?’: मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, भड़के मौलाना, बोले- ‘शरीयत का मजाक न बनाएं, यह गुनाह है’ रविवार को बरेली में स्मार्ट सिटी सभागार में पर्यवेक्षक और यूपी सरकार में राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में रहे कार्यक्रम में की गई। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरा कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे संगठन को विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें Video : Long Queues Of Patients Started In Sirsa After Opd… Nov 4, 2024 Nokia के इस फोन को खरीदने की मची होड़, सेल पर आते ही हुआ… May 16, 2024 Source link Like0 Dislike0 25958100cookie-checkSompal Elected As Bjp District President In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Liveyes