Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Special Ritual Held At Omkareshwar Jyotirlinga Temple For Indian Army – Khandwa News


भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में स्थित चतुर्थ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भारतीय सेना के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ है। इससे पहले पहलगाम हमले में मारे गए देश के नागरिकों के लिए भी जप अनुष्ठान और जलाभिषेक किया गया है और उन निहत्थे नागरिकों के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई। इसके बाद भगवान ओंकारेश्वर का विशेष पूजन किया गया।

ये भी पढ़ें: सीएम आज करेंगे जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ, रवींद्र भवन में होगा तीन दिवसीय महोत्सव

ओंकारेश्वर मंदिर के पुरोहित पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि विशेष पूजन के दौरान कामना की गई कि भारतीय सेना को हर मोर्चे पर विजय प्राप्त हो और जहां भी हमारी सेना खड़ी हो, वहां हमारा तिरंगा शान से लहराए। साथ ही, 51 शक्तिपीठों में शामिल पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश स्थित हिंगलाज माता मंदिर और अन्य शक्तिपीठों तक कॉरिडोर बनाने की भी प्रार्थना की गई है, जिससे भारतवासी भी उन शक्तिपीठों के दर्शन का आनंद ले सकें। इसके साथ ही कामना की गई कि भगवान ओंकारेश्वर हमारे देश की तरक्की और उन्नति करें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान ओंकारेश्वर खूब ताकत प्रदान करें, जिससे आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को वे उचित सबक सिखा सकें और हमारे भारत का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, पूरे प्रदेश में बदला रहेगा मौसम

वहीं, पुरोहित पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने कहा कि हमारी सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। ओंकारेश्वर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर हमने भारतीय सेना की हमेशा विजय होने की कामना की है। इस कार्य के लिए भारत सरकार को भी बधाई देते हुए, हमने भोले बाबा से यह प्रार्थना की है कि जल्दी ही हमारी सेना पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर को भी भारत में शामिल करे।



Source link

2717400cookie-checkSpecial Ritual Held At Omkareshwar Jyotirlinga Temple For Indian Army – Khandwa News
Artical

Comments are closed.

High Court: Denial of childcare leave violation of law | India News     |     Bihar Elections 2025: Does Chirag Paswan Want To Become Cm? – Amar Ujala Hindi News Live     |     Two Ias And Eight Pcs Transferred Principal Secretary Amit Ghosh Got Additional Charge Of Animal Husbandry – Amar Ujala Hindi News Live     |     Those Who Study Basic Mathematics Will Be Able To Study Mathematics In Class Xi – Delhi News     |     ‘drishyam’-like Incident: Woman Gets Life Imprisonment For Killing Drunken Husband And Burying Body Under Cot – Madhya Pradesh News     |     Cbi Reaches Jodhpur To Investigate Dummy Candidate Scam In Neet 2024 – Jodhpur News     |     Himachal After Sp Office Cbi Took Records From New Shimla Police Station Gandhi Challenged The Hc Decision – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक     |     मशहूर सिंगर के घर गूंजी किलकारी, मिलिंद गाबा की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म     |     ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जून से शुरू होने जा रहा है नया नियम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088