Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Bihar Weather News: Fog Seen In The Month Of April: Low Visibility In Many Areas Including Jamui, Sheikhpura, - Amar Ujala Hindi News Live Up Board 10th 12th Result 2025 High School And Intermediate Result Date Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Efforts To Prevent Accidents Of Roadways Buses Will Get Encouragement Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: थर्ड पार्टी एप न करें डाउनलोड, वाईफाई के इस्तेमाल में बरतें सावधानी; पुलिस की पाठशाला दी गई जानकारी Ujjain News: 118 Km Long Panchkroshi Yatra Will Start In The Scorching Heat - Madhya Pradesh News Jodhpur News: Kailash Choudhary Accuses Kharge And Owaisi Of Grabbing Crores Worth Of Waqf Land - Jodhpur News - Jodhpur News:वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में बोले कैलाश चौधरी Ipl 2025 Cheapest Ipl Ticket Is Rs 1200 Online Ticket Sales For The May 4 Match In Dharamsala Start - Amar Ujala Hindi News Live डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, PSL में अर्धशतक लगाकर मारी दिग्गजों के क्लब में एंट्री कमल हासन का तृषा कृष्णन पर डबल मीनिंग जोक, सुनकर बिफरे एक्ट्रेस के फैन, बोले- '18+'

SRH ने अपने घर में रचा इतिहास, IPL में हासिल किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, पंजाब को 8 विकेट से रौंदा


Sunrisers Hyderabad
Image Source : GETTY/AP
सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक शतक के दम पर 246 रनों का टारगेट हासिल करते हुए बड़ा कीर्तिमान रच दिया। SRH ने IPL के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। IPL में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब ने KKR के खिलाफ 262 रनों का टारगेट हासिल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर 226 रनों का टारेगट था, जिसे अब SRH ने पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही SRH ने T20 क्रिकेट में चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का भी बड़ा कारनामा कर दिया। 

T20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज

  • 262 – PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 259 – SA बनाम WI, सेंचुरियन, 2023
  • 253 – मिडिलसेक्स बनाम सरे, द ओवल, 2023
  • 246 – SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025
  • 244 – AUS बनाम NZ, ऑकलैंड, 2018

SRH की इस रिकॉर्डतोड़ जीत में अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों पर 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 141 रनों की पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 21 और इशान किशन 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से चहल और अर्शदीप ने सिर्फ 1-1 विकेट अपने नाम किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 82 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया था। प्रभसिमरन ने 23 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। डेथ ओवर्स में मार्कस स्टोयनिस ने ताबड़तोड़ 11 गेंदों पर 34 रन बनाए। स्टोयनिस ने अपनी पारी में 1 चौका और एक छक्का जड़ा।

SRH को मिली दूसरी जीत 

पंजाब को हराने के साथ ही SRH को सीजन की दूसरी जीत मिल गई है। हैदराबाद को ये जीत लगातार 4 हार के बाद नसीब हुई है। इस जीत के बाद SRH पाइंट्स टेबल में 2 पायदान की छलांग लगाते हुए 8वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स 10वें पायदान पर चली गई है। 

Latest Cricket News





Source link

2564980cookie-checkSRH ने अपने घर में रचा इतिहास, IPL में हासिल किया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर     |     Bihar Weather News: Fog Seen In The Month Of April: Low Visibility In Many Areas Including Jamui, Sheikhpura, – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Board 10th 12th Result 2025 High School And Intermediate Result Date Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Efforts To Prevent Accidents Of Roadways Buses Will Get Encouragement Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: थर्ड पार्टी एप न करें डाउनलोड, वाईफाई के इस्तेमाल में बरतें सावधानी; पुलिस की पाठशाला दी गई जानकारी     |     Ujjain News: 118 Km Long Panchkroshi Yatra Will Start In The Scorching Heat – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur News: Kailash Choudhary Accuses Kharge And Owaisi Of Grabbing Crores Worth Of Waqf Land – Jodhpur News – Jodhpur News:वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में बोले कैलाश चौधरी     |     Ipl 2025 Cheapest Ipl Ticket Is Rs 1200 Online Ticket Sales For The May 4 Match In Dharamsala Start – Amar Ujala Hindi News Live     |     डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, PSL में अर्धशतक लगाकर मारी दिग्गजों के क्लब में एंट्री     |     कमल हासन का तृषा कृष्णन पर डबल मीनिंग जोक, सुनकर बिफरे एक्ट्रेस के फैन, बोले- ’18+’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088