Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
27.20 Lakh Rupees Stolen From Account After Downloading Apk File - Amar Ujala Hindi News Live Sit Will Investigate The Freedom Fighter Successor Certificate Fraud Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Cabinet Passed Art And Culture Scheme Hauslon Ki Udaan - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Truck Full Of Fake Fertilizer Seized In Raisen, Fertilizer Samples Found Substandard In Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड Young Man Jumped From The Third Floor Of Kalpna Medical College - Amar Ujala Hindi News Live Now Conversations Will Be Held In Local Dialect In Himachal Schools, Special Activities For Half An Hour - Amar Ujala Hindi News Live ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा एक रात, दो पुलिसवाले और एक फोन कॉल, 2 घंटे 2 मिनट में अटक जाएंगी सांसें, हजम नहीं होगा बिना हीरो-हीरोइन वाली इस फिल्म का सस्पेंस BJP's Suvendu Adhikari accuses Mamata Banerjee of sharing fake video, seeks BNS action

Starlink का इंतजार खत्म! भारत में सर्विस शुरू करने के लिए जल्द मिलेगा फाइनल अप्रूवल


Starlink
Image Source : FILE
स्टारलिंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Starlink को भारत में अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू करने का फाइनल लेटर जल्द मिलने वाला है। लेटर मिलने के बाद कंपनी भारत में सर्विस शुरू करने के लिए एलीजिबल हो जाएगी। फिलहाल सरकार ने एलन मस्क की कंपनी को भारत में अपनी सैटेलाइट सर्विस को टेस्ट करने का लेटर दिया है। फाइनल लेटर मिलने से पहले कंपनी को अपनी सर्विस को यहां के रेगुलेटर को डेमोन्स्ट्रेट करना होगा। सिक्योरिटी एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद ही कंपनी को फाइनल लेटर दिया जाएगा।

ET टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने एलन मस्क की सैटेलाइट सर्विस देने वाली कंपनी को फाइनल अप्रूवल देने वाला डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट कर लिया है। IN-SPACe (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथोराइजेशन सेंटर) ने स्टारलिंक को पिछले दिनों लेटर ऑफ इंटेंट दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही स्टारलिंक को सर्विस शुरू करने के लिए ऑथोराइज्ड कर दिया जाएगा।

भारत में स्टारलिंक से पहले Eutelsat OneWeb (Bharti Airtel) और Jio Satellite को सर्विस शुरू करने का अप्रूवल मिल चुका है। स्पेक्ट्रम अलोकेशन होने के बाद ये कंपनियां भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती हैं। स्टारलिंक को हाल ही में ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाई सैटेलाइट (GMPCS) का अप्रूवल मिला था। इस तरह से स्टारलिंक तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने का अप्रूवल दिया गया है।

क्या फाइनल लेटर मिलते ही शुरू होगी सर्विस?

स्टारलिंक को फाइनल लेटर मिलने के बाद भी सर्विस शुरू करने में समय लग सकता है। कंपनी को कमर्शियल सर्विस ऑफर करने में और लंबा समय लग सकता है। सबसे पहले स्टारलिंक को भारत में अर्थ स्टेशन जिसे बेस स्टेशन भी कहा जाता है, सेटअप करने की जरूरत है। इस बेस स्टेशन के जरिए ही भारत में सैटेलाइट सर्विस को कंट्रोल किया जा सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप करने के बाद स्टारलिंक को अपनी सर्विस को यहां के सिक्योरिटी कंप्लायेंस का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा। सर्टिफिकेट मिलने के बाद स्टारलिंक को रेगुलेटर से स्पेक्ट्रम अलोकेट करने का इंतजार रहेगा। दूरसंचार विभाग और नियामक सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर्स को एडमिनिस्ट्रेशन लेवल पर स्पेक्ट्रम अलोकेट करेगी। OneWeb और Jio को साल 2022 में भी फाइनल अप्रूवल दिया जा चुका है। स्टारलिंक को भी अगर फाइनल अप्रूवल मिल जाएगा, तो भारत में सैटेलाइट सर्विस शुरू करने वाली तीन कंपनियां रेस में होंगी।

कितनी होगी कीमत?

स्टारलिंक ने भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश और भूटान में अपनी सैटेलाइट सर्विस हाल ही में लॉन्च की है। भारत में भी स्टारलिंक की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की प्राइसिंग भी बांग्लादेश और भूटान की तरह ही होगी। भारत में इसके लिए यूजर्स को हर महीने 3,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। इसके अलावा यूजर्स को डिवाइस के लिए वन-टाइम पेमेंट भी करना पड़ेगा। स्टारिलंक ने भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के इक्वीपमेंट्स के लिए एयरटेल और जियो के साथ साझेदारी की है। एयरटेल और जियो के स्टोर पर यूजर्स को स्टारलिंक के इक्विपमेंट्स भी मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें –

Motorola ला रहा एक और सस्ता 5G फोन, कंपनी ने जारी किया टीजर, मिलेंगे दमदार फीचर्स





Source link

2967480cookie-checkStarlink का इंतजार खत्म! भारत में सर्विस शुरू करने के लिए जल्द मिलेगा फाइनल अप्रूवल
Artical

Comments are closed.

27.20 Lakh Rupees Stolen From Account After Downloading Apk File – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sit Will Investigate The Freedom Fighter Successor Certificate Fraud Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Cabinet Passed Art And Culture Scheme Hauslon Ki Udaan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Truck Full Of Fake Fertilizer Seized In Raisen, Fertilizer Samples Found Substandard In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड     |     Young Man Jumped From The Third Floor Of Kalpna Medical College – Amar Ujala Hindi News Live     |     Now Conversations Will Be Held In Local Dialect In Himachal Schools, Special Activities For Half An Hour – Amar Ujala Hindi News Live     |     ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा     |     एक रात, दो पुलिसवाले और एक फोन कॉल, 2 घंटे 2 मिनट में अटक जाएंगी सांसें, हजम नहीं होगा बिना हीरो-हीरोइन वाली इस फिल्म का सस्पेंस     |     BJP’s Suvendu Adhikari accuses Mamata Banerjee of sharing fake video, seeks BNS action     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088