Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

State Government Budget: A Milestone Towards A Self-reliant And Strong Madhya Pradesh Dilip Pandey – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विधानसभा में पेश किया गया बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, उद्यमी और श्रमिकों के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Trending Videos

दिलीप पांडे ने कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। बजट से स्टार्टअप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नवयुवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार द्वारा पारित इस बजट के लिए भाजपा नेता ने उमरिया जिले के नागरिकों की ओर से प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया और इसे समग्र विकास की दिशा में एक ठोस प्रयास बताया।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण

पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है, उसी प्रकार प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को आर्थिक मजबूती देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

किसानों और औद्योगिक विकास के लिए ठोस प्रावधान

किसानों के लिए भी यह बजट बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत 5220 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी, जिससे लगभग 3 लाख नौकरियां उत्पन्न होंगी। युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए 22 नए आईटीआई खोलने की योजना बनाई गई है। प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो प्रदेश को तकनीकी शिक्षा और रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी बजट

प्रदेश सरकार का यह बजट किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देगा। पांडे ने कहा कि इस बजट से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए ये ठोस कदम राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेगा।



Source link

2580290cookie-checkState Government Budget: A Milestone Towards A Self-reliant And Strong Madhya Pradesh Dilip Pandey – Madhya Pradesh News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Advocates Can Be Present In Vehicle Seizure Proceedings – Jabalpur News     |     Holi Celebration Tight Security In Rajasthan For Holi And Friday Prayers Police In Alert Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Municipal Election Results 2025: Congress Defeat In Haryana Civic Elections! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp Economic Survey Grain Production In Himachal Pradesh Decreased By 8.47 Percent – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल 2025 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस ‘धोखेबाज’ खिलाड़ी को किया बैन     |     ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू-सोनू की हुई शादी? सच का हुआ खुलासा     |     RBI ने इस कंपनी पर लगाया जुर्माना, कर दी थी ये गुस्ताखी, इतने पैसे भरने पड़ेंगे     |     Video : Maruti Zen Car Stolen From Lal Singh Road, Moga, Punjab; Incident Captured On Cctv – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन 2 फाइनेंस कंपनियों ने तोड़े नियम, RBI ने उठाया सख्त कदम, ठोका लाखों का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर      |     ‘Don’t forcibly apply colours’: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says ‘celebrate Holi in harmony’ | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088