Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
YEIDA का मेगा प्लान: खरीदेगी 5,000 एकड़ जमीन, इन 4 सेक्टर में बनेंगे रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल जोन भारत का सबसे साफ हिल स्टेशन, बना सैर-सपाटे का नया स्वर्ग! नहीं है कूड़े का नामोनिशान Repo Rate Cut Fuels Real Estate Resurgence; Developers See Renewed Buyer Confidence India's Emerging AI Integrated IoT Company - APM Group Re-Brand Launch Bihar News: सात करोड़ की साइबर ठगी, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक युवक को किया गिरफ्तार वृंदावन: बांके बिहारी के VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम; पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार Uttarakhand: मसूरी में जाम ने ले ली बुजुर्ग पर्यटक की जान, दिल्ली से छह साथियों के साथ आए थे घूमने Tigress Wreaks Havoc Again In Bandhavgarh Tiger Reserve, Woman Dies, Villagers Terrified - Madhya Pradesh News Mp Hanuman Beniwal Interview Attacks Minister Kirodi Lal Meena - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: पंचकूला जेल विभाग के क्लर्क को ठगने के तीन आरोपी राजस्थान से किए गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई

Stree 2 Box Office Day 2: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास, 2 ही दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा


stree 2- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ पहले ही दिन धूम मचा दी। इस हॉरर कॉमेडी का दर्शकों को कितना इंतजार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के सामने सिनेमाघरों में सुपरस्टार अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में हैं, लेकिन कमाई के मामले में कोई भी इसके-पास नहीं है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 76.5 करोड़ रुपये रहा। अब फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे पता चलता है कि फिल्म पर दूसरे दिन भी खूब नोट बरसे हैं।

दूसरे दिन भी रहा स्त्री 2 का जलवा

स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे दिन, अपने नेट टोटल में 30 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे नेट कलेक्शन 90.3 करोड़ रुपये हो गया। इस सॉलिड परफॉर्में ने स्त्री 2 की कुल कमाई को 100 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है, जो इस जॉनर की फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों के बीच के क्रेज और लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ये वीकेंड खत्म होते-होते आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

स्त्री 2 के साथ रिलीज हुईं ‘वेदा’ और ‘खेल-खेल में’

दूसरी तरफ सिनेमाघरों में स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ रिलीज हुई, लेकिन शुरुआती दिन में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को टक्कर देने में विफल रहीं। 2 बड़े स्टार्स की फिल्मों के बाद भी स्त्री 2 दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही, जिसका मुख्य कारण फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार और पॉजिटिव रिव्यू रहे। 

हिंदी भाषी क्षेत्रों में मिली 45.31 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

Sacnilk.com के अनुसार, शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म को 45.31 प्रतिशत की अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी मूल भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की अगली कड़ी में यानी स्त्री 2 में चंदेरी शहर में भयानक सरकटे का आतंक देखने को मिल रहा है। नगरवासी इस भयानक दैत्य से मुक्ति के लिए एक बार फिर स्त्री की ओर रुख करते हैं। फिल्म में कई हैरान कर देने वाले कैमियो भी हैं, जिनमें ‘भेड़िया’ के वरुण धवन और अक्षय कुमार भी शामिल हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1332690cookie-checkStree 2 Box Office Day 2: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास, 2 ही दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
Artical

Comments are closed.

YEIDA का मेगा प्लान: खरीदेगी 5,000 एकड़ जमीन, इन 4 सेक्टर में बनेंगे रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल जोन     |     भारत का सबसे साफ हिल स्टेशन, बना सैर-सपाटे का नया स्वर्ग! नहीं है कूड़े का नामोनिशान     |     Repo Rate Cut Fuels Real Estate Resurgence; Developers See Renewed Buyer Confidence     |     India’s Emerging AI Integrated IoT Company – APM Group Re-Brand Launch     |     Bihar News: सात करोड़ की साइबर ठगी, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक युवक को किया गिरफ्तार     |     वृंदावन: बांके बिहारी के VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम; पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार     |     Uttarakhand: मसूरी में जाम ने ले ली बुजुर्ग पर्यटक की जान, दिल्ली से छह साथियों के साथ आए थे घूमने     |     Tigress Wreaks Havoc Again In Bandhavgarh Tiger Reserve, Woman Dies, Villagers Terrified – Madhya Pradesh News     |     Mp Hanuman Beniwal Interview Attacks Minister Kirodi Lal Meena – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: पंचकूला जेल विभाग के क्लर्क को ठगने के तीन आरोपी राजस्थान से किए गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088