Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Strong Security Arrangements In Orchha:- Superintendent Of Police – Madhya Pradesh News


बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज ओरछा पहुंच रही है। यात्रा का समापन रामराजा मंदिर में होगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

दअरजसल, निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने शुक्रवार सुबह मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह से ही मंदिर में भक्तों का ताता लगा हुआ है। भक्त रामराजा के दर्शन करके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ओरछा पहुंच रही है, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग, मंदिर प्रांगण और वीआईपी एंट्री के लिए रूट अलग से तय किए गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 नवंबर से शुरू हुई पदयात्रा का  आज रामराजा मंदिर प्रांगण में समापन होगा। वह रामराजा मंदिर में धर्म ध्वजा चढ़ाएंगे और फिर भगवान रामराजा के दर्शन कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के आने से पहले पुलिस द्वारा पूरा निरीक्षण किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। ओरछा नगर को पूरे सुरक्षा घेरे में लिया गया है। स्पेशल दस्ते तैयार किए गए हैं, जो रामराजा मंदिर प्रांगण में सुरक्षा पर नजर रखेंगे।  

राजस्थान के अलवर से पहुंची धर्म ध्वजा

राजस्थान के अलवर से धर्म ध्वजा ओरछा पहुंच गई है, जिससे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामराजा मंदिर में फहराएंगे। यह धर्म ध्वजा बागेश्वर धाम से पदयात्रा में साथ चल रही थी। शुक्रवार को यह ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचकर इस सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का समापन होगा, जिसमें भारत के जाने-माने संत भी भाग लेंगे।



Source link

1973950cookie-checkStrong Security Arrangements In Orchha:- Superintendent Of Police – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Viral video: 6 women slip near edge of Bihar waterfall, rescued in nick of time | India News     |     Muzaffarpur News: Quack Doctor Shot During Robbery, Miscreants Fled After Looting Mobile And Cash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sambhal: Three Brothers Jumped 200 Meters Air While Pulling Wire Electricity Tower, Two Died After Falling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue Operation Missing Workers Chardham Yatra Update Gangotri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kushinagar Murder Of Husband On Wedding Night Wife Kill Husband With Lover After Spiking Food Up News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: 59 Mm Rain In Abu Road, Car Washed Away In Bawali Village, Villagers Rescued And Took It Out – Rajasthan News     |     Minor Boy Murder In Karnal Haryana Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bilaspur News: बारिश के दौरान घरों की दरारें बढ़ी तो लोगों ने आधी रात को टनल के अंदर दिया धरना     |     कुलदीप यादव बनेंगे शुभमन गिल के लिए ट्रंप कार्ड? इंग्लैंड में कुछ ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड     |     Realme ला रहा 6300mAh बैटरी वाले दो तगड़े फोन, कंपनी ने कंफर्म की लॉन्चिंग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088