sun transit in ashlesha nakshatra impact on zodiacs 2 अगस्त को सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, हर क्षेत्र में होंगे सफल,पैसों की होगी बरसात, धर्म न्यूज़
Surya Nakshatra Parivartan August 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह के आरंभ में ही सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 2 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन रात 10 बजकर 15 मिनट पर सूर्यदेव पुष्य नक्षत्र से निकलकर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिससे 12 राशियां भी प्रभावित होंगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। करियर की बाधाएं दूर होंगी। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी, तो कुछ राशियों को इससे अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए कल्याणकारी साबित होगा?
मिथुन राशि : सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। धन का आवक बढ़ेगा। अटके हुए कार्य सफल होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। मन शांत रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि : सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। इस दौरान हर कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। जमीन-जायदादा में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। इंकम में इजाफा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि : 2 अगस्त से वृश्चिक राशि वालों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। करियर की परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन, सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.