Surya Transit Sun Horoscope Ketu’s : सूर्य शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। वर्तमान में सूर्य कर्क राशि में हैं। 16 अगस्त के दिन सूर्य नक्षत्र और राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके स्वामी केतु हैं। अगला नक्षत्र परिवर्तन सूर्य 30 अगस्त के दिन करेंगे। ऐसे में सूर्य की बदलती चाल कुछ राशियों को जबदस्त लाभ दिला सकती है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को पैसा और प्रमोशन मिल सकता है-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शुक्र की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
कर्क राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कर्क राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.