surya rashi parivartan gochar kark rashi mein sun transit horoscope rashifal future – कर्क संक्रांति : सूर्य के राशि परिवर्तन से उथल
16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कर्क संक्रांति से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा, पर स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मिथुन राशि- कारोबार पर ध्यान दें, कठिनाइयां आ सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अंकराशि : 16 जुलाई को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, महालाभ के योग
कर्क राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि- कुटुंब/परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।
धनु राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा आय में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।
मकर राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- किसी मित्र के सहयोग से किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।
मीन राशि- संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परंतु परिणाम कष्टदायी हो सकते हैं।


Comments are closed.