Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Swiggy IPO में बोली लगाने का आज है आखिरी मौका, जानें आज का जीएमपी, अबतक इतना हुआ सब्सक्राइब


स्विगी के आईपीओ ने पब्लिक ऑफर में 75% शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए अलॉट किए हैं।- India TV Paisa

Photo:FILE स्विगी के आईपीओ ने पब्लिक ऑफर में 75% शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए अलॉट किए हैं।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर सहित अन्य कारोबार करने वाली कंपनी स्विगी के आईपीओ में बाली लगाने का आज आखिरी दिन है। बेंगलुरु स्थित कंपनी का आईपीओ बोली के लिए 6 नवंबर को ओपन हुआ था। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹371 से ₹390 तय है। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 8 नवंबर को बंद हो रहा है। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, कंपनी को संस्थागत निवेशकों से काफी रुचि हासिल हुई है। कंपनी ने 5 नवंबर को एंकर निवेशकों के जरिये ₹5,085.02 करोड़ जुटाए हैं। स्विगी के आईपीओ में 4,499 करोड़ रुपये के नए ऑफर के साथ-साथ कंपनी के विक्रय शेयरधारकों की तरफ से 175,087,863 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

स्विगी आईपीओ जीएमपी आज

इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के मुताबिक, स्विगी आईपीओ जीएमपी आज +2 है। यह दर्शाता है कि स्विगी शेयर की कीमत ग्रे मार्केट में ₹2 के प्रीमियम पर कारोबार कर रही थी। आईपीओ मूल्य बैंड के ऊपरी छोर और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, स्विगी शेयर की कीमत का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹392 प्रति शेयर है, जो कि ₹390 के आईपीओ मूल्य से 0.51% अधिक है।

75% शेयर क्यूआईबी के लिए अलॉट

खबर के मुताबिक, स्विगी के आईपीओ ने पब्लिक ऑफर में 75% शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए अलॉट किए हैं, जिसमें 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए और 10% खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हैं। कर्मचारियों के लिए 7,50,000 इक्विटी शेयर तय किए गए हैं। पात्र कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर ₹25 की छूट भी उपलब्ध है। कंपनी की एकमात्र सूचीबद्ध समकक्ष कंपनी ज़ोमैटो लिमिटेड है, जिसका मूल्य-आय अनुपात 634.50 है।

अब तक कितनी लगी है बोली

 बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन स्विगी आईपीओ की सदस्यता दर 35% रही। आरंभिक शेयर बिक्री में 38,70,64,594 शेयरों के मुकाबले 5,57,09,140 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में 84% की सब्सक्रिप्शन रेट देखी गई, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 14% पर सब्सक्राइब हुआ। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से में 28% सदस्यता हासिल हुई। कर्मचारी आवंटन 1.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Latest Business News





Source link

1847820cookie-checkSwiggy IPO में बोली लगाने का आज है आखिरी मौका, जानें आज का जीएमपी, अबतक इतना हुआ सब्सक्राइब
Artical

Comments are closed.

Murder In Kolkata, Arrest From Darbhanga, Bengal Police Takes Big Action On Cdr Clues – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hair Transplant Case: Dr. Anushka Applied For Anticipatory Bail In The Court Through Her Lawyer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hemkund Sahib Yatra 2025 First Batch Will Leave From Rishikesh On 22 May – Rishikesh News     |     Delhi News: डीओई के आदेश के बावजूद 32 बच्चों को स्कूल में नहीं मिली एंट्री     |     Ashoka University professor Ali Khan Mahmudabad arrested for remarks on Operation Sindoor | India News     |     News Impact In Maihar Hand Pump Installed In The Middle Of Road Removed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banswara News: Truck Overturned On A Jeep On Banswara-udaipur Road, Four People Of The Same Family Died – Banswara News     |     हरियाणा में कॉलेजों के पोर्टल बंद: जांच के लिए विशेष ड्यूटी लगी, सोमवार से विद्यार्थियों का दाखिला शुरू     |     Himachal Woman Consumed Poison Along With Her Two Sons One Is Serious Gohar Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL में वापसी से इनकार कर मिचेल स्टार्क ने लिया BCCI से पंगा, अब लिया है सकता है बड़ा एक्शन!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088