Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

T20 क्रिकेट में भारत ने दुनिया की सभी टीमों को छोड़ा पीछे, ऐतिहासिक कीर्तिमान से मिला नंबर-1 का ताज


Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : PTI
Indian Cricket Team

Indian Cricket Team: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारियां खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया ने पहाड़ जैसा 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के प्लेयर्स ने मैदान में आते ही रनों की बारिश कर दी। इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और टीम 20 ओवर में 164 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 133 रनों से जीत दर्ज कर ली।

खास मामले में पहले नंबर पर पहुंची भारतीय टीम

मैच में भारत का हर दांव सफल रहा और टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते ही सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। टीम ने 37 बार टी20 क्रिकेट में 200 प्लस स्कोर बनाए हैं। दूसरे नंबर पर समरसेट की टीम हैं, जिसने 36 बार, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 35 बार और RCB की टीम ने 33 बार टी20 क्रिकेट में 200 प्लस स्कोर बनाए हैं। टीम इंडिया ने अब इन सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। 

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बनाने वाली टीमें: 

  • 37 – भारत
  • 36 – समरसेट
  • 35 – चेन्नई सुपर किंग्स
  • 33 – आरसीबी
  • 31 – यॉर्कशायर

साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बिना एक भी मैच हारे खिताब जीता था। इसके बाद श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है। भारत ने T20I क्रिकेट में साल 2024 में  6 बार 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया है। वहीं जापान ने साल 2024 में T20I में 7 बार 200 प्लस रनों का स्कोर खड़ा किया था। 

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर बनाने वाली टीमें: 

  • 7 – 2023 में भारत
  • 7 – 2024 में जापान
  • 6- 2022 में इंग्लैंड
  • 6 – 2022 में दक्षिण अफ्रीका
  • 6 – 2024 में भारत

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत के लिए संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने तूफानी शतक लगाया और टीम इंडिया को बड़े स्कोर पहुंचाने में सफलता हासिल की। उन्होंने 47 गेंदों में 111 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 75 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 47 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स के आगे बांग्लादेश के गेंदबाज टिक नहीं पाए। 

Latest Cricket News





Source link

1690890cookie-checkT20 क्रिकेट में भारत ने दुनिया की सभी टीमों को छोड़ा पीछे, ऐतिहासिक कीर्तिमान से मिला नंबर-1 का ताज
Artical

Comments are closed.

एक दूसरे की ताकत बनते हैं इन 2 नामाक्षर के लोग, बहुत मजबूत होता है इनका रिश्ता     |     Jannat Zubair & Shivangi Joshi’s Dreamy Summer Getaway Guide to Bali with Airbnb     |     Bihar: Rahul Gandhi Is Coming To Gaya, Will Interact With Women; Rajgir, Rajesh Ram, Bihar Elections – Amar Ujala Hindi News Live     |     One Mistake And A Pile Of Dead Bodies Formed In Yamuna Six Daughters Along With Three Real Sisters Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     World Environment Day: जिन बुग्यालों पर नाज…वो संकट में आज, हिमालय में पीछे खिसक रही है ट्री लाइन     |     Pigeons Gather In Large Numbers At The Main Roundabout Of Talkatora In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather: Rain Will Continue In Madhya Pradesh, Yellow Alert In 27 Districts, Weather Will Remain The Same F – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dholpur News: Advocates Boycotted Symbolic Work Outside Dj Court, Staged A Sit-in Demanding Chambers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Sukhvinder Sukhu Said Govt Did Not Recommend Charging 10 Rupees Fee – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सुक्खू बोले     |     PM Modi marks Environment Day; plants Sindoor at residence- watch video | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088