Taurus Horoscope 09 October 2024 Vrishabh Rashifal Today वृषभ राशिफल 09 अक्टूबर: आज का दिन वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल 09 अक्टूबर : आज लव से जुड़े सभी मसलों को मेच्योर रवैया के साथ सुलझाएं। अपने इमोशंस शेयर करें। विचार एक जैसे न होने पर भी शांत रहें। काम पर अपना डिसिप्लिन जारी रखें। धन और सेहत के मामले में दिन पॉजिटिव रहेगा। जानें, आज का दिन वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल-
लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी भी बड़ी प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपने पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दें। अपना प्यार दिखाएं और साथी की देखभाल करें। नए बदलावों को स्वीकार करने के लिए भी तैयार रहें। कुछ जातकों को अपने रिलेशन को लेकर घर वालों की नाराजगी का सामना करना होगा। आपको माता-पिता को मनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
करियर राशिफल: आज ऑफिस में नया टास्क आपका इंतजार कर रहे हैं। कुछ सीनियर्स आप पर काफी भरोसा करते हैं और इससे आपके पद में बदलाव हो सकते हैं। जिन जातकों को नए टास्क या जिम्मेदारी मिली है, उन्हें टीम के भीतर चल रही गरमा गर्मी से दूर रहना चाहिए। इसके बजाय, काम पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर हो सकता है। जबकि शिक्षकों, वकील, जज, रिसेप्शनिस्ट और बैंकर आज ओवरटाइम काम कर सकते हैं। व्यवसायी आज कॉन्फिडेंस के साथ कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जो लोग व्यापार को नए क्षेत्रों में ले जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
फाइनेंशियल लाइफ: धन का आगमन होगा। पैसों से संबंधित स्मार्ट डिसीजन लेते समय आपको ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी। कुछ जातकों के घर में कोई त्योहार या उत्सव हो सकता है। इस वजह से आपको धन की जरूरत पड़ेगी। कुछ लोगों को बकाया धन मिल सकता है तो कुछ लोग लोन चुका सकते हैं। घर की रंगाई पुताई करने या दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। मामूली मेडिकल खर्च हो सकता है। किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की मदद करने के लिए भी तैयार रहें।
हेल्थ राशिफल: सेहत के मामले में आज आपको कोई बहुत बड़ी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बॉडी को फिट रखने के लिए कुछ एक्टिविटी करें। बीमार का उम्रदराज जातकों को भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा स्ट्रेस न लें। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। कुछ बच्चों को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए देखभाल जरूरी है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Comments are closed.