Taurus Horoscope Today 08 October 2024 Vrishabh Rashifal future predictions Taurus Horoscope: वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढें Rashifal, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल 08 अक्टूबर : आज पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसका असर नॉर्मल लाइफ पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। काम पर ध्यान दें। प्रोफेशनल रूप से सफल होने के लिए फालतू की चीजों पर फोकस न रखें। आज कोई बड़ी स्वास्थ्य या पैसे की समस्या भी आपको परेशान नहीं करेगी। आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन-
लव लाइफ: लव लाइफ में अच्छे मोमेंट्स बनाएं। अपने साथी को खुश रहें। उनके मूड को अच्छा रखने की कोशिश करें। मामूली मतभेदों के बावजूद, आप एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। सही तरीके से बातचीत करने के बाद ही कोई भी जरूरी डिसीजन लें। मैरिड कपल्स आज फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शादी विवाह से जुड़े डिसीजन लेने के लिए भी दिन अच्छा है। सिंगल वृषभ राशि की महिलाओं को कोई ऐसा व्यक्ति प्रपोज कर सकता है, जिसे वो पहले से जानती हों।
करियर राशिफल: सुबह के दौरान प्रोडक्टिविटी से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, सिचुएशन बेहतर होती जाएगी। ऑफिस में पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचें। कुछ जातक जॉब इंटरव्यू देने के लिए आज नोटिस भी दे सकते हैं। जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, वे रिजल्ट को लेकर स्ट्रेस फ्री हो सकते हैं। उद्यमियों को पार्टनरशिप के सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए इंतजार करना चाहिए क्योंकि आज का दिन शुभ नहीं माना जा रहा है।
फाइनेंशियल लाइफ: सुबह के वक्त छोटी मोटी दिक्कतों के बावजूद, आपको अपनी नॉर्मल लाइफ में कोई परेशानी नहीं दिखेगी। आज का दिन लोन चुकाने या किसी दोस्त से जुड़े धन संबंधी मुद्दे को सुलझाने के लिए अच्छा रहेगा। शेयर और सट्टा में पैसे लगाने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। कुछ महिला जातक आज ज्वैलरी या वाहन भी खरीद सकती हैं। कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर गैजेट से जुड़े व्यापारियों को धन संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इसका असर दैनिक व्यापार पर पड़ सकता है। एक-दो दिन में चीजें पटरी पर वापस आ जाएंगी।
हेल्थ राशिफल: सेहत से जुड़ी कोई गंभीर दिक्कत नहीं होगी। लेकिन स्वास्थ्य पर नजर रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। अपनी डाइट में आप सब्जियां, फल और मेवे शामिल कर सकते हैं। कुछ बच्चों को कोहनी में दर्द की शिकायत रहेगी। बुजुर्गों को भी दृष्टि संबंधी समस्या हो सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Comments are closed.