हेडलाइंस
Right to Disconnect Bill 2025: India Reopens the Work-Life Balance Debate | India News Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण - Mp News: Mcu's Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students ... Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना - President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी 'भय', किया सबका सफाया Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज - Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally Punajb:कनाडा में भारतीय मूल कारोबारी के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग पर फिरौती मांगने का आरोप - Firing At Indian-origin Businessman's House In Canada स्वेटर में जमे मैल का हो जाएगा सफाया, ऐसे इस्तेमाल करें ईनो, एकदम नए जैसे चमक उठेंगे ऊनी कपड़े

Tenneco Clean Air India के आईपीओ को मिला कुल 59 गुना सब्सक्रिप्शन, कितने शेयरों के लिए मिली बोली


IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था।- India TV Paisa

Photo:आफिशियल वेबसाइट IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था।

अमेरिका स्थित टेनेको ग्रुप की कंपनी Tenneco Clean Air India Ltd के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला। शेयर बिक्री के अंतिम दिन शुक्रवार को IPO लगभग 59 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें सबसे अधिक बोली संस्थागत निवेशकों की ओर से आई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 3,600 करोड़ रुपये के IPO को 392 करोड़ (3,92,21,37,751) शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि ऑफर पर केवल 6.66 करोड़ (6,66,66,666) शेयर उपलब्ध थे। इस हिसाब से कुल सब्सक्रिप्शन 58.83 गुना रहा।

सब्सक्रिप्शन किस कैटेगरी में कितना मिला

क्यूआईबी (योग्य संस्थागत खरीदार): 166.42 गुना


गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई): 40.74 गुना

खुदरा निवेशक (आरआईआई): 5.11 गुना

एंकर निवेशकों से 1,080 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी ने बताया कि IPO से पहले 1,080 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए गए हैं। यह IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) है, जिसमें कंपनी की ओर से कोई नई इक्विटी जारी नहीं की गई। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, IPO का आकार पहले 3,000 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 3,600 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

कंपनी के प्रमोटर

Tenneco Clean Air India के प्रमुख प्रमोटर हैं:

टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड

टेनेको (मॉरीशस) लिमिटेड

फेडरल-मोगुल इन्वेस्टमेंट्स बीवी

फेडरल-मोगुल प्राइवेट लिमिटेड

टेनेको एलएलसी

क्या काम करती है कंपनी

कंपनी क्लीन एयर, पावरट्रेन और सस्पेंशन सिस्टम से जुड़ी महत्वपूर्ण, उच्च-तकनीकी इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण करती है। ये उत्पाद भारतीय ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए तैयार किए जाते हैं।

Latest Business News





Source link

3909460cookie-checkTenneco Clean Air India के आईपीओ को मिला कुल 59 गुना सब्सक्रिप्शन, कितने शेयरों के लिए मिली बोली
Artical

Comments are closed.

Right to Disconnect Bill 2025: India Reopens the Work-Life Balance Debate | India News     |     Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त     |     Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण – Mp News: Mcu’s Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students Conducted Extensive Re     |     Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना – President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare     |     मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय     |     सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी ‘भय’, किया सबका सफाया     |     Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज – Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan     |     Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू – Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally     |     Punajb:कनाडा में भारतीय मूल कारोबारी के घर फायरिंग, बिश्नोई गैंग पर फिरौती मांगने का आरोप – Firing At Indian-origin Businessman’s House In Canada     |     स्वेटर में जमे मैल का हो जाएगा सफाया, ऐसे इस्तेमाल करें ईनो, एकदम नए जैसे चमक उठेंगे ऊनी कपड़े     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088