Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Can't speak whatever he wants': Maharashtra govt vs oppn over Kunal Kamra-Eknath Shinde row | India News Bihar News : पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि? Cm Yogi Adityanath Live Cm Yogi Made New Achievements On Completion Of Eight Years Of Up Government - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath: धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी, पूरा मंदिर परिसर ढका, कई कैंपों को भी पहुंचा है नुकसान Mp News: Mla Kamleshwar Warned Of Hunger Strike Over Action Against The Doctor - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Sports Minister Rathore Says - Tampering With Sports In The State Will Not Be Tolerated - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan News:खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले Himachal Congress: कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान को सौंपी, निगमों-बोर्डों में तैनाती पर भी चर्चा सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट की दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा इब्राहिम के पीछे चल रही थी अमिताभ के नाती संग शाहरुख की लाडली सुहाना की मस्ती, अतरंगी पार्टी में बेपरवाह दिखे लव बर्ड्स Amazon के लाखों विक्रेताओं को बड़ी राहत, ₹300 से कम के प्रोडक्ट पर अब नहीं देना होगा ये शुल्क

The Accused Fired At The Policeman – Damoh News


मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र के बीच गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश ने जबलपुर नाका चौकी प्रभारी पर गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ सभी अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अनुसार चौकी प्रभारी आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लगी है। उनकी उनकी हालत अभी सामान्य है। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे  इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला

आरोपी पर दर्ज हैं 23 केस 

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अनुसार, आरोपी कासिम कुरैशी कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके पास हथियारों का जखीरा है। सूचना पर पुलिस की टीम शहर के नजदीक जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के राजनगर इलाके में हथियार बरामदगी के लिए पहुंची, तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक लगातार दो फायर किए, जिसमें से एक गोली चौकी प्रभारी के हाथ में लग गई। इसके बाद पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। एसपी ने बताया कि  आरोपी कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें गोकशी, विस्फोटक अधिनियम, लूट-डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें: गला घोंटा, पत्थर से सिर कुचला, फिर गड्ढे में दबाया, ग्वालियर में 12 साल की मासूम ‘कातिल’ का कांड दहला देगा

दमोह में हाल ही में दूसरी ऐसी घटना

दमोह में यह दूसरी ऐसी घटना है। कुछ दिन पहले हिंदू संगठन से जुड़े लोगों पर भी आरोपियों ने गोली चलाई थी। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?



Source link

2616740cookie-checkThe Accused Fired At The Policeman – Damoh News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

‘Can’t speak whatever he wants’: Maharashtra govt vs oppn over Kunal Kamra-Eknath Shinde row | India News     |     Bihar News : पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि?     |     Cm Yogi Adityanath Live Cm Yogi Made New Achievements On Completion Of Eight Years Of Up Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath: धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी, पूरा मंदिर परिसर ढका, कई कैंपों को भी पहुंचा है नुकसान     |     Mp News: Mla Kamleshwar Warned Of Hunger Strike Over Action Against The Doctor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Sports Minister Rathore Says – Tampering With Sports In The State Will Not Be Tolerated – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले     |     Himachal Congress: कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची हाईकमान को सौंपी, निगमों-बोर्डों में तैनाती पर भी चर्चा     |     सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट की दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा     |     इब्राहिम के पीछे चल रही थी अमिताभ के नाती संग शाहरुख की लाडली सुहाना की मस्ती, अतरंगी पार्टी में बेपरवाह दिखे लव बर्ड्स     |     Amazon के लाखों विक्रेताओं को बड़ी राहत, ₹300 से कम के प्रोडक्ट पर अब नहीं देना होगा ये शुल्क     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088