Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm's Strict Orders, Bihar Police In Action Mode - Amar Ujala Hindi News Live Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C - Amar Ujala Hindi News Live Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला Punjab: पत्नी को गलत मैसेज भेज रहा था गांव का व्यक्ति, पति ने विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत दूसरा घायल All roads lead to Ladakh: Centre goes full throttle on connectivity after end of 370 | India News Bihar News : Congress Party Pawan Khera Statement Congress Not Contest With Rjd Party Election 2025 Result - Amar Ujala Hindi News Live UP Weather : आज से यू-टर्न लेगा यूपी का मौसम, आने वाले दिनों में 40 के पार जा सकता है पारा; पूर्वानुमान जारी

The Bus Going From Jaipur To Ahmedabad Lost Control And Overturned In A Ditch – Amar Ujala Hindi News Live


राजसमंद जिले में जयपुर से अहमदाबाद जा रही एक ट्रेवल्स बस शनिवार रात करीब ढाई बजे बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे आ रही दूसरी ट्रैवल्स बस के चालक और यात्रियों ने कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। चारभुजा और केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Trending Videos

हादसे का विवरण

चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि बस गोमती चौराहे के पास फोरलेन सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रही बस के चालक ने अपनी बस रोककर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

घायलों की स्थिति

15 घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। चिकित्सक डॉ. राशिद मोहम्मद और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया।

पढ़ें; पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन बर्खास्त, दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने की कार्रवाई; जानें    

यात्रियों ने लगाया आरोप

गुजरात निवासी मनीष भावसार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ध्वनि के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। मनीष ने आरोप लगाया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और बस को लापरवाही से चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे टोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। हरियाणा के पवन यादव ने भी यही आरोप लगाया और कहा कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

घायलों की सूची:

  • राजेंद्र यादव (32), रेनवाल, जयपुर
  • पवन यादव (40), कोथरकला, हरियाणा
  • मनीष भावसार (25), अहमदाबाद, गुजरात
  • ध्वनि भावसार (29), अहमदाबाद, गुजरात
  • शांति राठौड़ (35), कोथरकला, हरियाणा
  • तेजाराम गमेती (49), कुराबड़, उदयपुर
  • बनवारी गुर्जर (52), चिराणा, झुंझुनूं
  • हनुमान (50), कोटपुतली, राजस्थान
  • पवन राजपूत (34), महेंद्रगढ़, हरियाणा
  • कृष्ण सिंह (45), नीम का थाना, सीकर
  • केसर सिंह, कोटपुतली, राजस्थान
  • कमलेश कंवर (43), नीम का थाना, सीकर
  • सम्पत (25), पीलवा, नागौर
  • शिवराज (36), पीलवा, नागौर
  • शिवदास, किशनगढ़, अजमेर

चालक और खलासी फरार

हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। यात्रियों के अनुसार, जयपुर से राजसमंद तक बस को लापरवाही से चलाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैवल्स बस संचालक को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में सहयोग किया गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे की जांच जारी है।



Source link

2629140cookie-checkThe Bus Going From Jaipur To Ahmedabad Lost Control And Overturned In A Ditch – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm’s Strict Orders, Bihar Police In Action Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले     |     Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला     |     Punjab: पत्नी को गलत मैसेज भेज रहा था गांव का व्यक्ति, पति ने विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत दूसरा घायल     |     All roads lead to Ladakh: Centre goes full throttle on connectivity after end of 370 | India News     |     Bihar News : Congress Party Pawan Khera Statement Congress Not Contest With Rjd Party Election 2025 Result – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP Weather : आज से यू-टर्न लेगा यूपी का मौसम, आने वाले दिनों में 40 के पार जा सकता है पारा; पूर्वानुमान जारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088