Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Personality Test: दांतों में छुपे हैं व्यक्तित्व के गुण, आकार से जानें व्यक्ति का स्वभाव 'Sought and received permission': Dismissed CRPF jawan on marrying Pakistani woman | India News Bihar News: घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस Pressure Of Studies Is Also Causing Stomach Pain In Children Study Done In Sgpgi Got Place In Jg Open Journal - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News If A Minor Gets Pregnant Due To Misdeed Then Government Will Take Responsibility - Amar Ujala Hindi News Live Matrimonial Shadi Marriage Widows, Divorced Single And Disabled Overage - Amar Ujala Hindi News Live Kota Suicide Case: Student Hanged Herself A Day Before Neet Exam, Entire Family Was Living With Her Daughter - Amar Ujala Hindi News Live Haryana Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, दो से तीन दिन बारिश के आसार; बिजाई 7 मई तक टालने की सलाह IPL 2025 में अंपायर के फैसले पर फिर से खड़ा हुआ विवाद, क्या CSK के साथ हो गई चीटिंग? देखें VIDEO 'दृश्यम' या 'सिंघम अगेन' नहीं, अजय देवगन की ये है सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, 16 अवॉर्ड किए थे अपने नाम

The Filmy Hustle Exclusive: क्यों भारत में नहीं चल पाईं एनिमेटिड फिल्में? विषेक चौहान ने बताई वजह


बॉलीवुड फिल्में बीते कुछ साल से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं और अपनी सतही कहानियों के लिए काफी आलोचना के घेरे में रहती हैं। बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस अब केवल ब्रांड्स तक सिमटता जा रहा है और इससे गेंहूं के साथ घुन पिसने वाली स्थिति भी बन रही है। बॉलीवुड के इस बुरे दौर पर इंडिया टीवी के स्पेशल पॉडकास्ट ‘द फिल्मी हसल’ में इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने अपना ओपिनियन बताया। इस प्रोग्राम को अक्षय राठी ने होस्ट किया और विषेक चौहान, देवांग संपत और अमित शर्मा जैसे एक्सपर्ट ने हिस्सा लिया। इस बातचीत में विषेक चौहान ने बताया कि क्यों बॉलीवुड में एनिमेटिड फिल्में नहीं चल पा रही है। इतना ही नहीं क्यों हॉलीवुड की वैसी फिल्में जो अगर बॉलीवुड में बनी होती तो कभी न चल पातीं, इंडिया में मोटी रकम छाप ले रही हैं। 

क्या बोले विषेक चौहान?

विषेक चौहान ने द हसल पॉडकास्ट में अक्षय राठी से बातचीत में बताया कि क्यों एनिमेटिड फिल्में भी बॉलीवुड में नहीं चल पा रही हैं। विषेक बताते हैं, ‘बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां कि ऑडियंस एक जैसी नहीं है। यहां कई तरह के दर्शक हैं और अलग तरह की कहानियां चलती हैं। अगर हम हॉलीवुड में देखें तो एनिमेटेड फिल्में खूब चलती हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं है। इसके पीछे की एक वजह तो ये है कि लोगों के दिमाग में ये परसेप्शन बना हुआ है कि एनिमेटिड फिल्में बच्चों के लिए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है एनिमेटिड फिल्में परिवार के साथ भी देखी जा सकती हैं।’ विषेक  ने बताया कि बहुत अजीब बात है कि ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों ने भारत में अच्छी कमाई की है। इतना ही नहीं बार्बी ने भी भारत में काफी सुर्खियां बनी हुई थी। 

पर्सेप्शन का गेम बिगाड़ता है नंबर्स?

विषेक चौहान ने बताया कि ‘अब चीजें बदल रही हैं। क्योंकि लोगों का पर्सेप्शन सेट हो जाता है तो उसका असर देखने को मिलता है। लेकिन मुझे लगता है कि अब समय के साथ परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्योंकि हमारे पास अब डाटा है और हम नए सिरे से बिजनेस को केलकुलेट कर सकते हैं। इसके पीछे की विज्ञान धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है। अब हम अपनी व्यूअरशिप देख सकते हैं। जैसे अगर कोई फिल्म है जो 10 करोड़ बार देखी गई है। लेकिन अब हम देख सकते हैं कि कहां के लोगों ने इसे देखा और क्यों देखा। ऐसी कौन सी वजहें रहीं जो एक फिल्म किसी विशेष क्षेत्र में अच्छी चली है।’

सिनेमा हॉल में गिरावट

विषेक ने सिनेमाघरों को लेकर भी अपनी बात कही। जिसमें उन्होंने कहा, ‘सिनेमा को लोगों से जोड़ना चाहिए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप एक समूह को टारगेट करके कंटेंट पेश कर सकते हैं, लेकिन सिनेमा में एकता होनी चाहिए। ताकि हर समूह के लोग इसे समझें और जुड़ाव महसूस करें। सिनेमाघरों में दिखाए जाने वाले कंटेंट की पहुंच सबसे कम आर्थिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति तक भी होनी चाहिए। तभी सिनेमा को वह सफलता मिलेगी जिसकी उसे तलाश है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं 2009 में बिहार गया था, तब मेरे क्षेत्र में 100 से अधिक सिनेमा हॉल थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 8 रह गई है। ऐसा नहीं है कि लोगों ने फिल्में देखना बंद कर दिया है, लेकिन आपको ऐसा कंटेंट लाना होगा जो लोगों को सिनेमा हॉल तक खींचे।’

Latest Bollywood News





Source link

2610370cookie-checkThe Filmy Hustle Exclusive: क्यों भारत में नहीं चल पाईं एनिमेटिड फिल्में? विषेक चौहान ने बताई वजह
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Personality Test: दांतों में छुपे हैं व्यक्तित्व के गुण, आकार से जानें व्यक्ति का स्वभाव     |     ‘Sought and received permission’: Dismissed CRPF jawan on marrying Pakistani woman | India News     |     Bihar News: घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Pressure Of Studies Is Also Causing Stomach Pain In Children Study Done In Sgpgi Got Place In Jg Open Journal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News If A Minor Gets Pregnant Due To Misdeed Then Government Will Take Responsibility – Amar Ujala Hindi News Live     |     Matrimonial Shadi Marriage Widows, Divorced Single And Disabled Overage – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota Suicide Case: Student Hanged Herself A Day Before Neet Exam, Entire Family Was Living With Her Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, दो से तीन दिन बारिश के आसार; बिजाई 7 मई तक टालने की सलाह     |     IPL 2025 में अंपायर के फैसले पर फिर से खड़ा हुआ विवाद, क्या CSK के साथ हो गई चीटिंग? देखें VIDEO     |     ‘दृश्यम’ या ‘सिंघम अगेन’ नहीं, अजय देवगन की ये है सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, 16 अवॉर्ड किए थे अपने नाम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088