Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Uttarakhand: Monsoon Session Of The Assembly Will Be Held In Bhararisain From August 19 Notification Issued - Amar Ujala Hindi News Live Uzbek Woman Arrested For Stealing Luxury Handbag - Delhi News Two Children Who Went To Fill Kavad Died By Drowning In Triveni - Ashoknagar News Ajmer News: Chemical Tanker Overturned At Jalia Zero Culvert In Beawar Driver Died Si Hemant Palawat Scorched - Ajmer News हिमाचल प्रदेश: आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए विधायक कर सकेंगे दस लाख तक की मदद, नए दिशा-निर्देश जारी WCL 2025: अब किस टीम से होगा इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला? कब और कहां देख पाएंगे लाइव मिस इंडिया 1994 की वो कंटेस्टेंट, जिसने शूट कराई थी लाइव डिलीवरी, 51 की उम्र में साउथ पर कर रही हैं राज 1 dead, 3 injured, as truck rams pedestrians in Sarita Vihar WHCA condemns White House move to remove Wall Street Journal from Scotland trip इस कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर किया तय, पैसे रखें तैयार, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली

The Man Ran Into The Field And Climbed The Mobile Tower – Amar Ujala Hindi News Live


The man ran into the field and climbed the mobile tower

दौड़ लगाकर खेत में घुसा शख्स चढ़ गया मोबाइल टावर पर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के मंडफिया में दौड़ लगाकर खेत में घुसा एक शख्स अचानक से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे टावर से नीचे उतारा गया। लोगों ने इसे पुलिस को सौंप दिया। इसके मोबाइल टावर पर चढ़ने का कारण सामने नहीं आया है। यह व्यक्ति जालौर जिले का रहने वाला बताया है। मंडफिया थाना पुलिस इसे अपने साथ ले गई। यहां पूछताछ में यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। युवक के परिजन भी मंडफिया थाने पहुंच गए। यहां युवक के मानसिक रूप से बीमार होकर उपचार चलने की बात कही। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में वासुदेव भवन के पीछे की ओर श्रीलाल गुर्जर का खेत है, जहां पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। यहां पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक व्यक्ति दौड़ते हुए आया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान महिलाएं खेतों पर काम कर रही थी, जिन्होंने इस टावर पर चढ़ते हुए देखा। इसे आवाज भी लगाई लेकिन यह नहीं रुका था।

सूचना मिलने पर श्रीलाल गुर्जर सहित आसपास के कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, लेकिन यह पहचान में नहीं आ रहा था। ऐसे में इसके बाहरी होने का अंदेशा जताया जा रहा था। इस मामले में मंडफिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। श्रीलाल गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण इस व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास करते दिखाई दिए। इससे बातचीत भी की लेकिन यह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहा था।

करीब 2 घंटे बाद यह व्यक्ति लोगों के बार-बार कहने पर नीचे उतर कर आ गया। इसे लोगों ने पकड़ लिया तथा खेत मालिक व एक अन्य युवक बाइक पर पीछे बिठाकर मंडफिया पुलिस थाने ले जा रहे थे। इस दौरान मार्ग में ही मंडफिया थाना पुलिस का जाप्ता मिल गया। पुलिस इस युवक को मार्ग से ही अपने साथ में थाने लेकर चली गई। लोगों ने जो पूछताछ की उसमें सामने आया कि यह जालौर जिले में सांचौर का रहने वाला बता रहा है।

पहले तो संभावना जताई जा रही है थी कि यह व्यक्ति भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करने आया होगा अथवा सांचौर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भैंसे बिक्री के लिए लाई जाती है तो उनसे भी यह व्यक्ति जुड़ा हो सकता है। लेकिन पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला। इस संबंध में मंडफिया थाने के एएसआई विक्रमसिंह ने बताया कि यह युवक परिजनों के साथ सांवलियाजी मंदिर दर्शन करने आया था। यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 



Source link

1432520cookie-checkThe Man Ran Into The Field And Climbed The Mobile Tower – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Uttarakhand: Monsoon Session Of The Assembly Will Be Held In Bhararisain From August 19 Notification Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uzbek Woman Arrested For Stealing Luxury Handbag – Delhi News     |     Two Children Who Went To Fill Kavad Died By Drowning In Triveni – Ashoknagar News     |     Ajmer News: Chemical Tanker Overturned At Jalia Zero Culvert In Beawar Driver Died Si Hemant Palawat Scorched – Ajmer News     |     हिमाचल प्रदेश: आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए विधायक कर सकेंगे दस लाख तक की मदद, नए दिशा-निर्देश जारी     |     WCL 2025: अब किस टीम से होगा इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला? कब और कहां देख पाएंगे लाइव     |     मिस इंडिया 1994 की वो कंटेस्टेंट, जिसने शूट कराई थी लाइव डिलीवरी, 51 की उम्र में साउथ पर कर रही हैं राज     |     1 dead, 3 injured, as truck rams pedestrians in Sarita Vihar     |     WHCA condemns White House move to remove Wall Street Journal from Scotland trip     |     इस कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर किया तय, पैसे रखें तैयार, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088