Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Theft Case Solved, One Arrested, 7 Cases Of Burglary Solved – Rajasthan News


श्रीगंगानगर जिले के निकटवर्ती गांव मटीलीराठान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में चोरी और नकबजनी की सात वारदात करना कबूल किया है। 

Trending Videos

उपमहानिरीक्षक पुलिस एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के अनुसार, साहिबसिंहवाला निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरदीत सिंह ने 13 मई को थाना मटीलीराठान में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई की रात करीब 2:30 बजे जब परिवादी की नींद खुली तो उसने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि सोने-चांदी के गहने और नकद राशि गायब थी।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांव 12 पीएस निवासी विकास कुमार (28) पुत्र गंगाबिशन को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

ये भी पढ़ें: जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम की हिरासत में एक लाख का इनामी तस्कर, छह साल से दे रहा गच्चा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी विकास कुमार के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के सात प्रकरण दर्ज हैं।

इस खुलासे में थाना मटीलीराठान के एएसआई राजेश कुमार, हवलदार सतपाल, कांस्टेबल राकेश कुमार और महेन्द्र कुमार की टीम शामिल रही। हवलदार सतपाल ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाकर प्रमुख भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ जारी है। संबंधित पुलिस थानों को जानकारी भेजी जा रही है। फिलहाल थाना मटीलीराठान की पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है।



Source link

2932520cookie-checkTheft Case Solved, One Arrested, 7 Cases Of Burglary Solved – Rajasthan News
Artical

Comments are closed.

गांगुली के टी-शर्ट लहराने से है लॉर्ड्स में भारत की हार का कनेक्शन, कप्तान का आर्चर को लेकर बड़ा खुलासा     |     12 साल पहले आई फिल्म, 41 करोड़ के बजट में कमाए 168 करोड़, फिर मुनाफा कमाने की जुगत में मेकर्स     |     “Petty mindset,” Dharmendra Pradhan slams Rahul Gandhi for politicising Balasore self-immolation case     |     Minister from PM Oli’s cabinet resigns after bribery scandal amid public, political outrage     |     इस तरह के नेशनल हाईवे पर आधा देना होगा टोल, 50% की मिलेगी छूट, जानें क्या है सरकार की योजना?     |     Beyonce’s unreleased music stolen in Atlanta     |     Preventive healthcare is the way forward | India News     |     डोटासरा से मिली सीकर की ‘वायरल’ छात्रा! जिसने दिखाया था विकास का आईना, जानें क्या है मामला     |     Far East Hospitality Strengthens its Presence in Japan with Two New Hotels in Osaka     |     Unlock Hidden Treasure in Book of Sands: Reborn – Only on Parimatch     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088