Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

TikTok को मिला ट्रंप का साथ, शपथ ग्रहण से पहले दी बड़ी राहत, रिस्टोर हुई सर्विस


Donald Trump TikTok

Image Source : FILE
डोनाल्ड ट्रंप और टिक टॉक

TikTok Ban: डोनाल्ड ट्रंप आज यानी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने चीनी कंपनी ByteDance को बड़ी राहत दे दी है। टिक-टॉक को कल Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया था। फेडरल नियमों के तहत चीनी ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए पैरेंट कंपनी Byte Dance को बैन किया जाना था। इस नियम के तहत गूगल और एप्पल ने ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी राहत

अपनी प्रेसिडेंशियल रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने TikTik को राहत देते हुए कहा कि हम कंपनी को अमेरिका में ओनरशिप के लिए मोहलत देंगे। ट्रंप की घोषणा के बाद चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को रिस्टोर कर लिया गया। शनिवार 19 जनवरी को अमेरिका के 170 मिलियन यानी 17 करोड़ यूजर्स के लिए टिक-टॉक ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, ट्रंप की प्रेसिडेंशियल रैली के दौरान की गई घोषणा के बाद कुछ बेसिक सर्विसेज के साथ ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, ऐप अभी भी अमेरिका में डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।

TikTok ने कहा थैंक यू

TikTok ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि सर्विस प्रोवाइडर्स की सहमति के साथ ऐप को रिस्टोर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, चीनी कंपनी ने डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने सर्विस प्रोवाइडर्स को स्पष्ट तौर पर आश्वासन देते हुए कहा है कि उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वो चीन पर टैरिफ लगाने से पहले वहां के नेताओं के साथ डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं। पिछले दिनों वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो अपने अधिकारों का फायदा उठाते हुए TikTok पर दबाब बना रहे हैं।

पहले भी ट्रंप ने दी थी राहत

पहले भी अगस्त 2020 में डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok पर प्रतिबंध नहीं लगाया था। कोरोना और अमेरिका-चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बावजूद ट्रंप ने टिक-टॉक को राहत दी थी। उस दौरान चीनी ऐप पर अमेरिकी नागरिकों के डेटा को चीन के साथ शेयर करने का आरोप लगा था। ट्रंप ने कहा था कि टिक-टॉक पर मौजूद युवाओं ने उनकी काफी मदद की थी, जिसकी वजह से यह ऐप उनके दिल के काफी करीब है। अमेरिका के नवनिर्वातित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो चाहते हैं कि चीनी कंपनी के ज्वाइंट वेंचर में अमेरिका की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर यह जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वो शपथ ग्रहण के बाद टिक टॉक को बैन से बचने के लिए 90 दिन का समय देंगे।

यह भी पढ़ें – Google ने यूरोपीय यूनियन से फिर लिया ‘पंगा’, नई पॉलिसी मानने से किया इंकार





Source link

2268860cookie-checkTikTok को मिला ट्रंप का साथ, शपथ ग्रहण से पहले दी बड़ी राहत, रिस्टोर हुई सर्विस
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Criminals Shot Former Chief Husband Wife Sitamadhi Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Mp Suman Reached The House Of A Kshatriya Family To Attend Condolence Meeting, But Karni Sena Surrounded Ag – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mushtaq Kills Lover Pooja Mushtaq Married Her By Hiding His Religion Pooja Complain Gurugram Udham Singh Nagar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Guna News: Administration Freed 16 Mentally Deranged Workers From Bondage – Guna News     |     Jaipur: Pakistani Refugees Living In India On Long Term Visa, Can Apply For Citizenship Here Afresh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Private Bus Operator In Kullu Was Digitally Arrested For One Hour Demanded Money – Amar Ujala Hindi News Live     |     Traffic violation may earn negative points, lead to DL suspension & cancellation | India News     |     RCB vs CSK Dream11 Prediction: विराट या सैम करन किसको बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें टीम में जगह     |     गौहर खान-जैद दरबार से रोहित पुरोहित-शीना बजाज ने दी खुशखबरी, 2025 में माता-पिता बनने जा रहे ये कपल्स     |     Rain In Ferozepur Soaked Wheat In The Mandis – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088