Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अनंत अंबानी को रिलायंस से मिलेगी इतने करोड़ की सैलरी, मुनाफे में कमीशन समेत ये भत्ते भी मिलेंगे फिरोजपुर में पुलिस ने महिला चोर गिरोह पकड़ा म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान Operation Sindoor: Congress renews 'India lost jets' claim, says 'Modi government compromised national security' | India News Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program - Amar Ujala Hindi News Live MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk - Amar Ujala Hindi News Live 32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today - Amar Ujala Hindi News Live

Tips to decorate temple for Janmashtami celebration beautiful decoration ideas Janmashtami: जन्माष्टमी पर इस खास ढंग से सजाएं अपने घर का मंदिर, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग, लाइफस्टाइल


हर साल भाद्रपद अष्टमी का दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में धरती पर अवतार लिया था। इस साल 26 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में कान्हा जी के स्वागत में कोई कसर ना रहे इसलिए घर के कोने-कोने को डेकोरेट किया जाता है। खासतौर से मंदिर को तो और भी अच्छे ढंग से सजाया जाता है। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं।

फूलों से सजाएं मंदिर

नेचुरल फूलों से खूबसूरत कुछ नहीं होता है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मंदिर को सजाने के लिए अलग-अलग फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मंदिर के द्वार पर फूल और पत्तियों से बने तोरण को लटका सकते हैं। लड्डू गोपाल के पालने को भी खूबसूरत फूलों से सजा सकते हैं।

मंदिर में लगाएं गुब्बारे

किसी भी बर्थडे सेलिब्रेशन में डेकोरेशन के लिए गुब्बारों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। श्रीकृष्ण जी के जन्मदिन पर भी आप मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा सकते हैं। गुब्बारों से की गई डेकोरेशन बच्चों को भी खूब पसंद आती है। आप चाहें तो गुब्बारों के बंच बनाकर मंदिर को डेकोरेट कर सकते हैं।

झालर से जगमगाएगा मंदिर

जन्माष्टमी का त्यौहार रात में मनाया जाता है। रात की डेकोरेशन लाइट के बिना अधूरी है। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आप मंदिर को रंग बिरंगी झालर से सजा सकते हैं। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत लाइट्स वाली झालर लटका सकते हैं। इसके अलावा मंदिर के द्वार पर दीपक और मोमबत्ती जलाकर भी मंदिर को जगमगा सकते हैं।

मंदिर के द्वार पर बनाएं रंगोली

आजकल रंगोली का चलन काफी बढ़ गया है। जन्माष्टमी के मौके पर भी आप मंदिर के द्वार पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए आप रंग-बिरंगे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा गुलाब-गेंदा जैसे फूलों का इस्तेमाल कर के भी आप खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

सजाएं लड्डू गोपाल का झूला

जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को झूले में झुलाया जाता है। ऐसे में आप लड्डू गोपाल के झूले को भी खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। रंग-बिरंगे रिबन, मोर पंख, फूल, और अन्य डेकोरेटिव आइटम की मदद से झूले को खूबसूरत ढंग से सजाया जा सकता है।

तैयार करें खूबसूरत झांकी

जन्माष्टमी के मौके पर आप अपने मंदिर में श्री कृष्ण जी की एक खूबसूरत झांकी भी तैयार कर सकते हैं। इसमें आप गोकुल और वृंदावन का नजारा दिखा सकते हैं। मार्केट में मिट्टी से बने गाय, ग्वाल, ग्वालिन, श्री कृष्ण और राधा जी की मूर्ति आदि आसानी से मिल जाएंगी। इनकी मदद से आप श्री कृष्ण के जीवन के कुछ जरूरी हिस्सो को झांकी के रूप में सजा सकते हैं।



Source link

1364570cookie-checkTips to decorate temple for Janmashtami celebration beautiful decoration ideas Janmashtami: जन्माष्टमी पर इस खास ढंग से सजाएं अपने घर का मंदिर, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

अनंत अंबानी को रिलायंस से मिलेगी इतने करोड़ की सैलरी, मुनाफे में कमीशन समेत ये भत्ते भी मिलेंगे     |     फिरोजपुर में पुलिस ने महिला चोर गिरोह पकड़ा     |     म्यूल अकाउंट क्या होते हैं? साइबर ठगी में होता है जिनका इस्तेमाल! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान     |     Operation Sindoor: Congress renews ‘India lost jets’ claim, says ‘Modi government compromised national security’ | India News     |     Bseb Ofss Class 11 Admission 2025 Deadline Extended Again; Apply At Ofssbihar.net Till 3 July – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh: क्रिकेटर रिंकू सिंह के शहर को मिला राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग हॉस्टल, जल्द आएंगे स्टाफ-कोच     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 Kanwar Yatra Will Not Be Affected, This Is How Program – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर     |     Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 24 Districts Today, Heavy Rain Warning In Alwar, Ajmer, Jaipur, Tonk – Amar Ujala Hindi News Live     |     32940 Candidates Will Appear For Preliminary Examination For 35 Posts Of Himachal Administrative Service Today – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088