Today Cancer Horoscope 17 October 2024 Aaj ka kark Rashifal कर्क राशिफल 17 अक्टूबर : आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Cancer Daily Horoscope, कर्क राशिफल 17 अक्टूबर 2024 : लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाएं और पार्टनर का मूड अच्छा रखें। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन हेल्थ और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं कर्क राशि का विस्तृत राशिफल…
कर्क लव राशिफल : ऑफिस रोमांस से दूरी बनाएं, ताकि इसका फैमिली लाइफ पर कोई प्रभाव न हो। आज कुछ लोगों का रिलेशनशिप टॉक्सिक हो सकता है। इससे बाहर निकलना ही अच्छा रहेगा। प्रेमी को अपना ओपिनियन शेयर करते समय थोड़ा सतर्क रहें। प्रेमी आपके इरादे में गलती निकाल सकते हैं। कर्क राशि के सिंगल जातकों की आज नए लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं या दोस्ती रिलेशनशिप में बदल सकती है। कुछ मैरिड फीमेल्स की एक्स-लवर से मुलाकात संभव है, लेकिन इससे वैवाहिक जीवन खतरे में आ सकता है।
कर्क करियर राशिफल : करियर में चुनौतियों के बावजूद आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। सभी चुनौतियों को लेकर अलर्ट रहें, जो मुश्किलों को आमंत्रित करती हों। दूसरी ओर, आज कुछ आईटी कर्मचारी, बैंकर्स, ऑटोमोबाइल, इंजीनियर्स और मीडिया पर्सन को कई मौके मिलेंगे। बिजनेमेन को अथॉरिटी से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गंभीरता सुलझाने के लिए तैयार रहें। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना होगा।
कर्क आर्थिक राशिफल : आज अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर रखें। जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करें। आज आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं। कुछ फीमेल्स घर में सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च कर सकती हैं। प्रॉपर्टी को लेकर घर में विवाद हो सकता है। आज आप किसी अनुभवी से अच्छे से सलाह लेकर शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
कर्क हेल्थ राशिफल : अपने सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। ऑयली फूड का सेवन कम करें। स्ट्रेस से बचें। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूर रहें। जिन लोगों को हार्ट या लंग की समस्या है, उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए जाना चाहिए। तेज रफ्तार में बाइक न चलाएं और हेलमेट जरूर पहनें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Comments are closed.