Today Numerology 15 October 2024 Horoscope Know your future by date of birth ank rashifal Numerology: 15 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Today Numerology Horoscope 15 October 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 15 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन धैर्य में कमी रहेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपको महत्वपूर्ण तरक्की हासिल हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी।
मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का मन परेशान रहेगा। बेकार के क्रोध से बचें। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ बढ़ेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। माता-पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि आज निवेश करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों के मन में आशा-निराशा का भाव रह सकता है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें।
मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में तरक्की हासिल हो सकती है। यात्रा के योग हैं। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में मुश्किलें आ सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। यात्रा से लाभ के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे, जिन्हें आपको पहचानने की जरूरत होगी। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी भी प्रकार से रिस्क से बचें।
मूलांक 8- आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में मनमुताबिक लाभ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक रूप से आपको बजट बनाकर आगे चलने की जरूरत है, वरना तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को नई जगहों पर विस्तार के मौके मिल सकते हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.