Today Numerology 16 October 2024 Horoscope Know your future by date of birth ank rashifal Numerology 16 October: जन्मतिथि से जानें कैसा रहेगा आपका कल का दिन? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Today Numerology Horoscope 16 October 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 16 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उन्नति से भरा रहने वाला है। आपको पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। धन संचय पर जोर देना आपके लिए शुभ रहने वाला है।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के रास्ते खुलेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
मूलांक 3- मूलांक 3 वाले आज अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज खर्च की अधिकता रहेगी, आपके पास पर्याप्त धन हो, इस बात का ध्यान रखें।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनेंगी। पार्टनरशिप में किए गए निवेश का अच्छा परिणाम मिलेगा। यात्रा के अवसर सामने आएंगे। कुछ जातकों का शादी-विवाह भी तय हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों को ऑफिस में किसी काम को लेकर मन में आशा-निराशा का भाव रह सकता है। कार्यस्थल पर काम के बोझ से आप परेशान भी हो सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्च की अधिकता होने के कारण आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना आपको मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप सफलता हासिल करेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव हो सकता है। व्यापारिक लाभ होगा। नौकरी पेशा करने वालों को आय के नवीन सोर्स प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।
मूलांक 7- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। नौकरी के संबंध में किसी नए स्थान की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकता है। अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहने वाला है।
मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को आज आर्थिक वृद्धि के संकेत हैं। व्यावसायिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। परिवार में धर्म-कर्म का कार्य हो सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। भविष्य के लिए किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में किया गया काम लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। व्यापारिक लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.