Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
10,000 Indians released from foreign jails under Modi government: Officials | India News Amit Shah in Bihar : गृह मंत्री आज आ रहे पटना, चुनावी तैयारियां होंगी शुरू; कल बिहार में कहां रहेंगे? Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj Pain Spilled Out After Incident Filed Report Against His Dead Son - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Temple Committee Released Brochure Of Char Dham Yatra In Eight Languages - Amar Ujala Hindi News Live Indore: रविवार और ईद पर भी खुले रहेंगे पंजीयन, निगम कार्यालय, समय भी बढ़ाया Barmer: वाणी उत्सव में देशभर के कलाकार होंगे शामिल, लोक संगीत परंपरा को सहेजने की रूमा देवी फाउंडेशन की पहल Weather Update News: हरियाणा में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट Himachal: Took Admission In Nauni University By Making Fake Certificate, One Arrested - Amar Ujala Hindi News Live पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने तोड़ा पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, NZ के लिए डेब्यू में रचा महाकीर्तिमान सलमान खान की सिकंदर ने दिए सुपरहिट के संकेत? एडवांस बुकिंग में कर ली मोटी कमाई, अभी भी जारी है जलजला

Trains Will Be Monitored Through Integrated Monitoring System – Amar Ujala Hindi News Live


Trains will be monitored through integrated monitoring system

भारतीय रेल

विस्तार


ट्रेन दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे का पूरा महकमा हादसे की कमियों को ढूंढकर उसे बेहतर तकनीक से उन्नत करने में जुटा हुआ है। रेल मंत्रालय ने सभी 17 रेलवे जोन के सहायक नियमों (एसआर) में एकरूपता लाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी तरह दिल्ली रेल मंडल भी एकीकृत निगरानी प्रणाली से ट्रेनों की मॉनिटरिंग करेगा। गाजियाबाद-सहारनपुर, दिल्ली-रेवाड़ी, नई दिल्ली-पलवल, दिल्ली-अंबाला और दिल्ली-भटिंडा सेक्शन के लिए दिल्ली में नियंत्रण कार्यालय बनाया गया है। यहीं से सभी ट्रेनों की निगरानी की जा रही है। ट्रेनों के परिचालन की निरंतर वास्तविक समय की निगरानी करने के लिए दिल्ली में नियंत्रण कार्यालय में बड़े प्रारूप वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जहां से सभी सेक्शन में चलने वाली ट्रेनों की निगरानी की जा रही है। 

Trending Videos

दरअसल सिग्नल खराब होने की समस्या को देखते हुए सभी रेलवे जोन में एकीकृत ट्रेन परिचालन सुरक्षा मानदंड को अगले 10 दिनों में जारी करने का निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 17 जून को हुए कंचनजंगा रेल हादसे में रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने जांच रिपोर्ट में इन मानदंडों में विसंगति को चिह्नित किया है। इसके बाद ही रेलवे जोन के सहायक नियमों (एसआर) में एकरूपता लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

लोको पायलटों को दी जा रही ट्रेनिंग      

नियमों में एकरूपता लाने के साथ ही लोको पायलटों को भी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। रेलवे ने सामान्य नियम (जीआर) तैयार किया है। जिसके आधार पर रेलवे अपने स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान के लिए सहायक नियम बनाएगा। लिहाजा इसे ठीक से समझने के लिए ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। क्योंकि कंचनजंगा ट्रेन हादसा मामले में यह पता चला कि स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली की विफलता के दौरान ट्रेन की गति बनाए रखने के मानदंडों में भिन्नता थी। सीआरएस जांच ने इसे उजागर भी किया है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से ट्रैक को किया जा रहा लैस 

सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से ट्रैक को लैस किया जा रहा है। इसका फायदा यह होगा कि एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे ट्रेनों को संचालित किया जा सकेगा। इंटरलॉकिंग सिस्टम होने से ट्र्रैक पर खड़ी ट्रेन को पीछे से आने वाली ट्रेन से टक्कर नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 2023-24 में दिल्ली सफदरजंग, शामली, बड़ौत,  कांधला, थाना भवन, मुदलाना को इस सिस्टम से लैस कर लिया गया है। 2024-25 में पीलू खेड़ा, जींद सिटी, मडलौडा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम को पूरा कर लिया जाएगा। 



Source link

1303400cookie-checkTrains Will Be Monitored Through Integrated Monitoring System – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

10,000 Indians released from foreign jails under Modi government: Officials | India News     |     Amit Shah in Bihar : गृह मंत्री आज आ रहे पटना, चुनावी तैयारियां होंगी शुरू; कल बिहार में कहां रहेंगे?     |     Shahjahanpur Murder Suicide Baba Prithviraj Pain Spilled Out After Incident Filed Report Against His Dead Son – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Temple Committee Released Brochure Of Char Dham Yatra In Eight Languages – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: रविवार और ईद पर भी खुले रहेंगे पंजीयन, निगम कार्यालय, समय भी बढ़ाया     |     Barmer: वाणी उत्सव में देशभर के कलाकार होंगे शामिल, लोक संगीत परंपरा को सहेजने की रूमा देवी फाउंडेशन की पहल     |     Weather Update News: हरियाणा में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट     |     Himachal: Took Admission In Nauni University By Making Fake Certificate, One Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे ने तोड़ा पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, NZ के लिए डेब्यू में रचा महाकीर्तिमान     |     सलमान खान की सिकंदर ने दिए सुपरहिट के संकेत? एडवांस बुकिंग में कर ली मोटी कमाई, अभी भी जारी है जलजला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088