Triangle in palm meaning Palmistry Triangle mark in the middle of the palm is auspicious know its result Palmistry: हथेली के बीच में त्रिभुज का निशान होता है शुभ, जानें इसका अर्थ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Triangle in palm meaning: व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं और निशान पाए जाते हैं, जिसका सामुद्रिक शास्त्र में विशेष महत्व है। हथेली की आड़ी-तिरछी रेखाएं व निशान जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। यह निशान भविष्य की बातों व व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व की भी जानकारी देते हैं। कई लोगों की हथेली में त्रिभुज का निशान भी होता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली पर त्रिभुज का निशान होना शुभ माना गया है। हथेली पर त्रिभुज की स्थिति के आधार पर व्यक्ति को शुभ-अशुभ परिणाम मिलते हैं। जानें हथेली पर त्रिभुज का निशान होने का अर्थ-
1. हथेली के बीच में त्रिभुज का निशान- आमतौर पर लोगों की हथेली के बीच में त्रिभुज बनता है। यह भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा को आपस में जोड़ते हुए बनता है। हाथ पर बनने वाला ऐसा त्रिभुज शुभ माना गया है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे लोग नरम व इमोशनल स्वभाव के होते हैं और हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
2. हथेली पर बड़ा त्रिभुज- हाथ में बड़ा त्रिभुज बनना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, एक बड़ा त्रिभुज विशाल हृदय का प्रतीक होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग बहुत नरम स्वभाव और बड़े दिल वाले होते हैं। ये लोग अक्सर लोगों की मदद करते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कोई बड़ा त्रिभुज और उसके अंदर छोटा त्रिभुज बन जाए तो व्यक्ति जीवन में उच्च पद हासिल करता है।
3. शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का बनना- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिभुज शुक्र पर्वत पर बने तो ऐसे जातक मन मोह लेने वाला और मृदुभाषी होता है। ऐसे लोगों के मन में आकर्षण का भाव ज्यादा होता है। ये लोग सुख-सुविधाओं से रहने वाले माने जाते हैं।
4. मंगल पर्वत पर त्रिभुज का बनना- अगर किसी व्यक्ति के मंगल पर्वत पर त्रिभुज बनता है तो माना जाता है ऐसे व्यक्ति निडर, साहसी व विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने वाले होते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.