Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
8th Pay Commission: नए वेतन आयोग में HRA की दरों में होगा बदलाव? कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन Ganga Hospital Becomes Asia Pacific's First Global Training Hub for Orthopedic Surgeons in Trauma, Joint Replacement & Arthroscopy Bihar News Body Of Youth From Jharkhand Was Found Hanging From Noose In Forest Of Nawada Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live BHU Vacancy 2025: बीएचयू में जूनियर क्लर्क के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें रिक्तियां Cs Anand Bardhan Reviewed The Arrangements For Kedarnath Yatra Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Terror Attack Srinagar To Indore Flight Ticket Fare To 18 Thousand Rupees Check Airlines Full Details - Amar Ujala Hindi News Live 1971 War Was Won After Last Sacrifice In Naggi, Saga Of Sacrifice Of 21 Brave Sons Is Recorded In War Memorial - Amar Ujala Hindi News Live Nuh Road Accident: 6 Sanitation Workers Died In A Road Accident On Delhi-mumbai Expressway - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: Hrtc Bus Stopped At Delhi Border, Front Glass Broken With A Rod, Video Surfaced - Amar Ujala Hindi News Live PBKS vs KKR: कोलकाता के मैदान पर ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स का बुरा हाल

Two Councilor Candidates Clashed Over One Vote In Gandhinagar Haldwani – Amar Ujala Hindi News Live


two councilor candidates clashed over one vote In Gandhinagar Haldwani

पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गांधीनगर में बने पोलिंग बूथ में दो प्रत्याशी एक वोट को लेकर भिड़ गए। दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों को हटाया। इसके बाद मामला शांत हो गया। गांधीनगर क्षेत्र निवासी युवक ने दो साल पहले बाजार क्षेत्र में मकान बना लिया था, लेकिन उन्होंने अपना वोट गांधीनगर वार्ड से बनाया। दोपहर को वह व्यक्ति अपना वोट डालने के लिए गांधीनगर बूथ में पहुंचा। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहा कि यह व्यक्ति यहां नहीं रहता है। यह बाजार में रहता है।

Trending Videos

विपक्षी भाजपा प्रत्याशी ने इसका विरोध किया। इस बीच इन दोनों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उधर सूचना पर पहुंचे आरओ ने कहा कि जिस व्यक्ति का वोट जहां बना है, वह वहीं देगा। प्रत्याशी या किसी को आपत्ति करनी थी तो उस समय करनी चाहिए थी, जिस समय वोटर लिस्ट में आपत्ति मांगी गई थी। सोशल मीडिया पर रही पुलिस की पैनी नजर : पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रही। पुलिसकर्मी विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे मैसेज पर नजर रखे रहे। हालांकि कहीं से भी कोई ऐसी पोस्ट नहीं मिली जो विवादित हो या जिससे शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा हो।

दूसरे वार्ड के लोगों के वोट डालने पर आपत्ति, हंगामा

वार्ड-27 गांधीनगर वार्ड की वोटिंग राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास यहां बाजार वार्ड 16 के क्षेत्र के लोगों के वोट डालने पर आपत्ति की गई। इसे लेकर खासा हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी मतदान केंद्र पर एक पार्षद प्रत्याशी ने राशन कार्ड से वोट डालने की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की। संवाद

बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकार भगाया

बनभूलपुरा के मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही भीड़ नजर आई। लोगों का जमावड़ा लगने से मेले जैसा माहौल नजर आया। इस दौरान पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर अनावश्यक जमा लोगों को लाठियां फटकार हटाया।

खताड़ी में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े

मतदान के बीच खताड़ी में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को सड़क से हटाया। कुछ इसी तरह की घटना गुलरघट्टी में भी हुई। खताड़ी क्षेत्र के मतदान के लिए प्राइमरी स्कूल खताड़ी, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज खताड़ी में बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर निर्दलीय प्रत्याशी भुवन पांडे और मो. अकरम के समर्थक आपस में भिड़ गए। समर्थकों के भिड़ने की सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सैनी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आपस में भिड़ रहे समर्थकों को लाठी फटकारकर तितर-बितर किया। इसके बाद गुलरघट्टी में भी सड़क पर अत्यधिक भीड़ एकत्र हो गई। यहां भी पुलिस ने लाठी फटकराते हुए लोगों को हटाया।



Source link

2293280cookie-checkTwo Councilor Candidates Clashed Over One Vote In Gandhinagar Haldwani – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग में HRA की दरों में होगा बदलाव? कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन     |     Ganga Hospital Becomes Asia Pacific’s First Global Training Hub for Orthopedic Surgeons in Trauma, Joint Replacement & Arthroscopy     |     Bihar News Body Of Youth From Jharkhand Was Found Hanging From Noose In Forest Of Nawada Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     BHU Vacancy 2025: बीएचयू में जूनियर क्लर्क के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें रिक्तियां     |     Cs Anand Bardhan Reviewed The Arrangements For Kedarnath Yatra Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Attack Srinagar To Indore Flight Ticket Fare To 18 Thousand Rupees Check Airlines Full Details – Amar Ujala Hindi News Live     |     1971 War Was Won After Last Sacrifice In Naggi, Saga Of Sacrifice Of 21 Brave Sons Is Recorded In War Memorial – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nuh Road Accident: 6 Sanitation Workers Died In A Road Accident On Delhi-mumbai Expressway – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: Hrtc Bus Stopped At Delhi Border, Front Glass Broken With A Rod, Video Surfaced – Amar Ujala Hindi News Live     |     PBKS vs KKR: कोलकाता के मैदान पर ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स का बुरा हाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088