Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
WTC फाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ के माथे पर लगा बड़ा कलंक, उनके नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड Jammu and Kashmir: Two town drainage officials, contractor chargesheeted for graft | India News Bihar News: Aurangabad-patna Highway Will Get New Life, Nitin Gadkari Assured A Quick Solution - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: अध्यापकों के लिए भी 30 जून तक बंद हो जाएंगे प्रदेश के स्कूल? सांसद और विधायकों ने सीएम को लिखा पत्र Cm Dhami Sai- Strict Action Will Be Taken Against Those Who Break The Land Law Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Uttarakhand News: भू-कानून को लेकर सीएम धामी सख्त, बोले Bullets Fired In Varanasi, Delhi Gangster Arrested In Encounter - Amar Ujala Hindi News Live MP Corona News: जबलपुर में कोरोना से महिला की मौत, दो दिन पहले बच्चे को दिया जन्म, सांस लेने में थी समस्या Maharashtra Shani Shingnapur Temple Controversy Removal Of Employees From Trust Including Muslims Sp Slams Bjp - Amar Ujala Hindi News Live Bharatpur: पूर्व प्रधान की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, शादी के लिए इंकार करने से नाराज चल रहे थे घरवाले टूट गया इस खिलाड़ी का 13 साल पुराना विनिंग स्ट्रीक, लगातार सात फाइनल मैच के बाद हुआ ऐसा

Two Prisoners Escaped From Police Custody In Kapurthala – Amar Ujala Hindi News Live


Two prisoners escaped from police custody in Kapurthala

पुलिस
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


माडर्न जेल कपूरथला के दो कैदी पुलिस हिरासत से भाग गए। पहला कैदी सिविल अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरा चंडीगढ़ से माडर्न जेल कपूरथला लाते समय गुरुवार की शाम पुलिस पार्टी को चकमा देकर भाग गया। थाना सिटी व थाना कोतवाली में दोनों कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। दोनों फरारी की पुष्टि एसपी-जांच सरबजीत राय ने की है। 

थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर में एचसी सुनील कुमार निवासी जंडियाला अमृतसर ने बताया कि वह पुलिस लाइन कपूरथला में तैनात है। 14 नवंबर को वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ माडर्न जेल कपूरथला से लक्ष्मण कुमार उर्फ तूफानी निवासी सुरिंदर अस्पताल वार्ड नं.1 मोहल्ला न्यू करतार नगर शाहकोट जिला जालंधर, बलजिंदर कौर, सागर, नरिंदर सिंह को सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज के लिए लेकर आए थे। उस पर थाना शाहकोट में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है।

एचसी सुनील कुमार ने बताया कि वह कैदी लक्ष्मण को नजले की शिकायत के चलते सर्जिकल डाक्टर नरिंदरपाल सिंह के कमरे के बाहर लेकर खड़ा था। उनसे आगे एक व्यक्ति चेकअप के लिए खड़ा था। इस दौरान लक्ष्मण ने अपनी ओढ़ी हुई लोई उसके मुंह पर डाल दी और हाथ छुड़ाकर भाग गया। वह तुरंत उसके पकड़ने के लिए पीछे भागा, लेकिन वह सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टरों की तरफ भाग गया और सिविल अस्पताल की दीवार के पास रखी ईंटों पर पैर रख दीवार फांद कर फरार हो गया। 

वहीं, थाना कोतवाली के अतिरिक्त एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि माडर्न जेल कपूरथला का हवलदार इकबाल सिंह ड्राइवर के साथ सरकारी गाड़ी से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती पाक्सो एक्ट का कैदी अजय कुमार निवासी मोहल्ला संतपुरा गली नं.2 कपूरथला को गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे के करीब माडर्न जेल लेकर आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी माडर्न जेल कपूरथला के लिए गांव भीला के मोड़ पर पहुंची तो कैदी अजय कुमार उल्टी व पेशाब आने का बहाना बनाने लगा। इस पर हवलदार इकबाल सिंह ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो वह हथकड़ी लेकर फरार हो गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग लिया। पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन तब तक वह गायब हो गया।

अशोक कुमार के अनुसार पुलिस ने हथकड़ी बरामद कर ली है। थाना कोतवाली में हवलदार इकबाल सिंह और आरोपी अजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त एसएचओ के अनुसार पुलिस की तीन-चार पार्टियां कैदी की गिरफ्तारी के लिए रात से छापेमारी कर रही हैं। एसपी-जांच सरबजीत राय ने दोनों कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। इसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जेल के नजदीक से भागे कैदी व हवलदार के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों कैदियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

1890940cookie-checkTwo Prisoners Escaped From Police Custody In Kapurthala – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

WTC फाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ के माथे पर लगा बड़ा कलंक, उनके नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड     |     Jammu and Kashmir: Two town drainage officials, contractor chargesheeted for graft | India News     |     Bihar News: Aurangabad-patna Highway Will Get New Life, Nitin Gadkari Assured A Quick Solution – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: अध्यापकों के लिए भी 30 जून तक बंद हो जाएंगे प्रदेश के स्कूल? सांसद और विधायकों ने सीएम को लिखा पत्र     |     Cm Dhami Sai- Strict Action Will Be Taken Against Those Who Break The Land Law Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Uttarakhand News: भू-कानून को लेकर सीएम धामी सख्त, बोले     |     Bullets Fired In Varanasi, Delhi Gangster Arrested In Encounter – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP Corona News: जबलपुर में कोरोना से महिला की मौत, दो दिन पहले बच्चे को दिया जन्म, सांस लेने में थी समस्या     |     Maharashtra Shani Shingnapur Temple Controversy Removal Of Employees From Trust Including Muslims Sp Slams Bjp – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bharatpur: पूर्व प्रधान की परिजनों ने की बेरहमी से पिटाई, शादी के लिए इंकार करने से नाराज चल रहे थे घरवाले     |     टूट गया इस खिलाड़ी का 13 साल पुराना विनिंग स्ट्रीक, लगातार सात फाइनल मैच के बाद हुआ ऐसा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088