Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Mla Amarjeet Kushwaha Sits On Dharna In Case Of Girls Absconding From Siwan Shelter Home - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे Mla अमरजीत... यूपी: गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब चार महीने बाद स्वतः एएचटी थानों में पहुंच जाएगा मामला Badrinath Highway: परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू, हाईवे पर पड़े हैं बड़े-बड़े बोल्डर Delhi Government Finalizes Developed Delhi Budget Cm Rekha Gupta - Amar Ujala Hindi News Live - दिल्ली बजट:जनता के 10,000 सुझावों संग 24 मार्च से सत्र शुरू, Cm रेखा गुप्ता बोलीं Indore News: पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया Rajasthan Kota Akshita Thakur Received Best Representative Award In Spain Said This On Ai And Social Media - Amar Ujala Hindi News Live सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हट गई बाधा: कंक्रीट की दीवार तोड़ी, दिल्ली-पानीपत लेन से अवरोधक हटाए गए Cm Sukhwinder Sukhu Met Union Minister Amit Shah, Sought Compensation For The Losses Caused By The Disaster - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs MI: चेन्नई की पिच पर गेंद या बल्ले किसका दिखेगा जादू, यहां जानें Pitch Report की पूरी जानकारी IPL 2025: शाहरुख खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, इन स्टार्स ने ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा

Ujjain International Film Festival Mythological Films Will Be Screened Diplomat Will Be Chief Guest – Madhya Pradesh News


महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत आयोजित पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव (आईएफएफएएस) का शुभारंभ पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग की राजनयिक रामसेला एवलिन, फिजी गणराज्य के उच्च आयोग के उच्चायुक्त एचई जगन्नाथ सामल, नेपाल दूतावास के डिप्लोमेट रवींद्र जंग थापा एवं सचिव दीपक राज निरौला तथा लेसोथो उच्च आयोग की राजनयिक बोहलोकिमोरोजेल करेंगी।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि पौराणिक फिल्मों पर केन्द्रित यह महोत्सव युगावतार श्रीकृष्ण पर केन्द्रित किया गया है। इसमें रूस, फ्रांस सहित न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, फिजी, मंगोलिया, चेक गणराज्य, लिसोथो, हंगरी, वेनेजुएला, आइवरी कोस्ट, क्यूबा, माल्टाज, साइप्रस, चाड, सूरीनाम, नेपाल एवं नाइजीरिया के राजदूत एवं प्रतिनिधि अपनी संस्कृति को हमारे साथ साझा करेंगे। महोत्सव में भारतीय फिल्मों सहित दक्षिण अमरीका, अफ्रीकी एवं यूरोपीय देशों की पौराणिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, वैदिक ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति पर आधारित फिल्मों को प्रदर्शित की जाएगी। प्रतिदिन फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें: गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकाने पर आयकर सर्वे, अल्फा कम्युनिकेशन पर टैक्स चोरी का आरोप

इन नौ फिल्मों का होगा प्रदर्शन

महोत्सव के पहले दिन 9 फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें भारतीय भाषाओं में ‘गोपाल कृष्ण (1938)’, ‘कालिया मार्दन(1919), ‘श्रीकृष्ण विजयन (तेलगू), ‘महावीर कृष्णा (बंगाली)’, ‘भगवान श्रीकृष्ण (गुजराती)’, ‘कृष्णा  गोविंदा (ओडिया)’ व ‘श्रीकृष्ण गरादी (कन्नड़)’ आदि शामिल है। जबकि विदेशी भाषाओं में वेनेजुएला की ‘ऑपरेशन ऑरिन’ एवं लिसोथो की ‘अफ्रीका यू डोंट सी ऑन टीवी’ है। विदेशी फिल्में इंग्लिश सबटाइटल वर्जन के साथ दिखाई जायेगी।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 22 को

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नवजागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2025 अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 22 मार्च 2025 को रात्रि 08:00 बजे आयोजित होगा। घंटाघर चौराहा देशभर से पधारे सुपरिचित कवियों की कविताओं से गुंज उठेगा। शोधपीठ के प्रतिष्ठा आयोजन में ओज, वीर रस, हास्य और श्रृंगार की कविताओं का पाठ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कविगण करेंगे।

सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा (हास्य), नई दिल्ली, कीर्ति काले (श्रृंगार), नई दिल्ली, शेखर अस्तित्व (फिल्म गीतकार, संजू फेमा, मुम्बई, सुदीप श्रोला (हास्य पैरोडी), जबलपुर, सुरेश अलबेला (हास्य), मुम्बई, अशोक चारण (ओज), जयपुर, गौरव चौहान (हास्य), इटावा, पं. सात्विक नीलदीप (भक्तिरस), अयोध्या, पुष्पेंद्र पुष्प (गीतकार), बड़नगर मंच पर अपनी कविताओं पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि दिनेश दिग्गज होंगे।



Source link

2620020cookie-checkUjjain International Film Festival Mythological Films Will Be Screened Diplomat Will Be Chief Guest – Madhya Pradesh News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar Mla Amarjeet Kushwaha Sits On Dharna In Case Of Girls Absconding From Siwan Shelter Home – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे Mla अमरजीत कुशवाहा, Dm बोले     |     यूपी: गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब चार महीने बाद स्वतः एएचटी थानों में पहुंच जाएगा मामला     |     Badrinath Highway: परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू, हाईवे पर पड़े हैं बड़े-बड़े बोल्डर     |     Delhi Government Finalizes Developed Delhi Budget Cm Rekha Gupta – Amar Ujala Hindi News Live – दिल्ली बजट:जनता के 10,000 सुझावों संग 24 मार्च से सत्र शुरू, Cm रेखा गुप्ता बोलीं     |     Indore News: पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया     |     Rajasthan Kota Akshita Thakur Received Best Representative Award In Spain Said This On Ai And Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हट गई बाधा: कंक्रीट की दीवार तोड़ी, दिल्ली-पानीपत लेन से अवरोधक हटाए गए     |     Cm Sukhwinder Sukhu Met Union Minister Amit Shah, Sought Compensation For The Losses Caused By The Disaster – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs MI: चेन्नई की पिच पर गेंद या बल्ले किसका दिखेगा जादू, यहां जानें Pitch Report की पूरी जानकारी     |     IPL 2025: शाहरुख खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, इन स्टार्स ने ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088