Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Approval On 46 Proposals In Bihar Council Of Ministers Meeting: Jeevika, Bus, Pension - Amar Ujala Hindi News Live Tiger Killed 12-year-old Boy In Lakhimpur Kheri - Amar Ujala Hindi News Live Devprayag News: राडागाड ग्राम पंचायत में दूसरी बार निर्विरोध हुआ प्रधान का चुनाव, कायम रखी गई पंरपरा National Excellence Day Was Organized On 83rd Birth Anniversary Of Shankaracharya Swami Nischalananda Saraswati - Amar Ujala Hindi News Live Naming The Road Babulal Baheti Of Indore Is A True Tribute - Amar Ujala Hindi News Live Excise Department Demanded Opium Poppy Powder For Seven Years, Farmers Protested - Rajasthan News Himachal: There Will Be No Relaxation In The Minimum Age For Admission In Class 1, Instructions To Take Precau - Amar Ujala Hindi News Live अंग्रेजों ने लीड्स में चकनाचूर किया 76 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मचाया कोहराम पवन सिंह के सास-ससुर के घर चोरी, 15 लाख के गहने, कैश और राइफल की गोली ले उड़े चोर Motorola Edge 50 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, एक झटके में 15000 रुपये सस्ता हो गया 12GB रैम वाला फोन

UK Elections: चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कीर स्टार्मर ने भरी हुंकार, बोले ‘अब शुरू होगा बदलाव’


Keir Starmer- India TV Hindi

Image Source : AP
Keir Starmer

लंदन: मानवाधिकार अधिवक्ता कीर स्टार्मर शुक्रवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। स्टार्मर ने भारतीय मूल के लोगों के साथ लेबर पार्टी के संबंधों में सकारात्मक बदलाव की वकालत की है। स्टार्मर ने अपनी पार्टी को मजबूत जनादेश मिलने पर भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) समेत नई रणनीतिक साझेदारी का संकल्प जताया था। स्टार्मर की अगुवाई में लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। स्टार्मर ने एक विजय रैली में समर्थकों से कहा कि ‘बदलाव अब शुरू होगा।’

जीत के हीरो हैं स्टार्मर 

दिसंबर 2019 में करारी चुनावी हार के बाद लेबर पार्टी की जीत का श्रेय अब जाहिर तौर पर स्टार्मर के खाते में जाएगा। वह ब्रिटिश भारतीयों के साथ अपनी पार्टी के रिश्ते को नए सिरे से आकार देने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन के कार्यकाल में कश्मीर पर कथित भारत विरोधी रुख को लेकर प्रभावित हुए थे। स्टार्मर ने अपने विजय संबोधन में कहा, ‘‘साढ़े चार साल तक पार्टी में बदलाव का यही मकसद है: एक बदली हुई लेबर पार्टी जो हमारे देश की सेवा करने के लिए तैयार है, ब्रिटेन को कामकाजी लोगों की सेवा में फिर से लगाने के लिए तैयार है।’’ 

भारत को लेकर स्टार्मर का रुख

प्रधानमंत्री के तौर पर भारत के प्रति उनका रुख लेबर पार्टी के 2024 के चुनावी घोषणापत्र में प्रदर्शित हुआ था जिसमें ‘‘भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी की बात कही गई है, जिसमें एक मुक्त व्यापार समझौते के साथ-साथ सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना शामिल है।’’ उन्होंने पिछले साल ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में कहा था, ‘‘मेरा आज आप सबके लिए स्पष्ट संदेश है। यह बदली हुई लेबर पार्टी है।’’ स्टार्मर ने कहा, ‘‘मेरी लेबर पार्टी की सरकार भारत के साथ लोकतंत्र और आकांक्षा के हमारे साझा मूल्यों पर आधारित संबंध तलाशेगी। वह एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए प्रयास करेगी। हम उस महत्वाकांक्षा को साझा करते हैं, लेकिन वैश्विक सुरक्षा, जलवायु सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा के लिए एक नई रणनीतिक साझेदारी भी करेंगे।’’ 

‘हिंदुओं के प्रति नफरत के लिए ब्रिटेन में जगह नहीं’

पिछले सप्ताह प्रचार अभियान के दौरान उत्तरी लंदन के किंग्सबरी में श्री स्वामीनारायण मंदिर की यात्रा के दौरान, उन्होंने ब्रिटिश हिंदुओं के लिए अपने संदेश में कहा था कि ‘‘ब्रिटेन में हिंदुओं के प्रति नफरत के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है।’’ यह एक संदेश है जिसे वह पिछले कुछ वर्षों से दिवाली और होली के उत्सवों के दौरान दोहराते रहे हैं, जिसमें लेबर पार्टी को विपक्ष में 14 वर्षों के बाद शासन करने के लिए तैयार बताया जाता रहा है।

बच्चों को राजनीति से रखा है दूर 

राजनीति में आने से पहले स्टार्मर एक लंबा अरसा विधिक पेशे में बिता चुके हैं। उन्हें सबसे पहले 2015 में लंदन से लेबर पार्टी का संसद सदस्य चुना गया था। स्टार्मर और उनकी पत्नी ने अपने दो किशोर बच्चों को राजनीतिक चमक-दमक से दूर ही रखा है। उनकी पत्नी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में काम करती हैं। स्टार्मर ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने जिस बदलाव का वादा किया था, वह जल्द ही शुरू होगा। 

मां को लेकर भावुक दिखे स्टार्मर

लंदन में एक औजार निर्माता पिता और एनएचएस में सेवारत नर्स माता के घर में जन्मे स्टार्मर का अधिकतर जीवन सरे के ऑक्स्टेड कस्बे में बीता। वह भाषण में अपनी मां को लेकर भी भावुक दिखे जो 2015 में उनके पहली बार सांसद बनने से कुछ सप्ताह पहले दुनिया छोड़कर चली गई थीं। स्टार्मर भी निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की तरह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

गजब हो गया! दक्षिण अफ्रीका में पाए गए 34 हजार साल पुराने दीमक के टीले, दंग रह गए शोधकर्ता

सोशल मीडिया से डर गया पाकिस्तान, अब CM मरियम नवाज ने मुहर्रम को लेकर जारी किया अजब फरमान

Latest World News





Source link

1140720cookie-checkUK Elections: चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कीर स्टार्मर ने भरी हुंकार, बोले ‘अब शुरू होगा बदलाव’
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Approval On 46 Proposals In Bihar Council Of Ministers Meeting: Jeevika, Bus, Pension – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tiger Killed 12-year-old Boy In Lakhimpur Kheri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Devprayag News: राडागाड ग्राम पंचायत में दूसरी बार निर्विरोध हुआ प्रधान का चुनाव, कायम रखी गई पंरपरा     |     National Excellence Day Was Organized On 83rd Birth Anniversary Of Shankaracharya Swami Nischalananda Saraswati – Amar Ujala Hindi News Live     |     Naming The Road Babulal Baheti Of Indore Is A True Tribute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Excise Department Demanded Opium Poppy Powder For Seven Years, Farmers Protested – Rajasthan News     |     Himachal: There Will Be No Relaxation In The Minimum Age For Admission In Class 1, Instructions To Take Precau – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंग्रेजों ने लीड्स में चकनाचूर किया 76 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मचाया कोहराम     |     पवन सिंह के सास-ससुर के घर चोरी, 15 लाख के गहने, कैश और राइफल की गोली ले उड़े चोर     |     Motorola Edge 50 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, एक झटके में 15000 रुपये सस्ता हो गया 12GB रैम वाला फोन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088