Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Umaria News: Bike Rider Dies After Being Hit By A Speeding Hiva In Goverde – Madhya Pradesh News


उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम गोवर्दे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार की जान ले ली। रेत से लदा एक अनियंत्रित हाइवा सोन नदी की ओर से आ रहा था और उसने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार को वाहन लगभग 100 मीटर तक घसीटते ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान युवक के शरीर कई भागों में विभाजित होकर सड़क पर बिखर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार हाइवा ने न केवल युवक की जान ली, बल्कि उसके साथ बाइक पर सवार उसकी मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरी, जिससे उसे भी अंदरूनी गंभीर चोटें आईं। बेटे का क्षत-विक्षत शव देखकर मां दहाड़ें मारकर रो रही थी और वहां मौजूद लोगों का दिल दहल उठा।

ये भी पढ़ें- मैहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा में एक की मौत, 20 से अधिक घायल, जा रहे थे जवारे विर्सजन करने

तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों का आतंक

ग्राम गोवर्दे के निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में रेत से भरे ओवरलोड वाहन आए दिन तेज गति से गुजरते हैं और सड़कों पर रेस लगाते हैं। इन वाहनों के चालक न तो आम लोगों की सुरक्षा की परवाह करते हैं और न ही उन्हें प्रशासन का कोई डर है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और शासन-प्रशासन से ऐसे बेकाबू वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो भविष्य में ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मृतक की पहचान नहीं, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम गोवर्दे के निवासियों ने मांग की है कि तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए और इस मामले में दोषी चालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि प्रशासन जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो ग्रामीण बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।



Source link

2538820cookie-checkUmaria News: Bike Rider Dies After Being Hit By A Speeding Hiva In Goverde – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Placement Of Lnmi Students Construction Of Two Blocks Of Institute Is Complete Will Be Inaugurated In June – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dm Issued New Order Timings Of These Schools Changed Due To Severe Heat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Attack: Trains On Amarnath Route And Luggage Of Passengers Checked Railway Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Gifts Received At Daughters’ Wedding Donated To Cowshed – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: After Mahesh Joshi, Now Ed Can Also Question His Son Rohit In Jal Jeevan Mission Scam Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR के बाद अभिषेक नायर को मिला एक और टीम का साथ, निभाएंगे ये अहम जिम्मेदारी     |     ओह! तो इस वजह से लंदन शिफ्ट होना चाहती हैं अनुष्का, माधुरी दीक्षित के पति ने किया खुलासा, ये है असल कारण     |     Investment in Gold : अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं सोना? जानिए कितना लगता है टैक्स     |     Nurse held for assault in Kerala     |     Bihar News Police Got Big Success In Case Of Extortion In Siwan Main Accused Arrested Know Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088