Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jharkhand News: Cbi's Appeal To Increase Lalu Yadav's Sentence In Fodder Scam Case Accepted In High Court - Amar Ujala Hindi News Live यूपी का छांगुर बाबा: प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने, बलरामपुर को इस्लामिक सेंटर बनाने का था मंसूबा Delhi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भूपिंदर को विदेश जाने की मिली अनुमति Chhatarpur News: लापरवाही से चली जाती जान, पुल पार करते समय बाइक समेत नदी में बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान Bhilwara: Itunda Sarpanch And E-mitra Operator Caught Red-handed Taking ₹24,000 Bribe For Bill Approval - Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल: भूमि अधिग्रहण मामलों में हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट का फैसला रखा बरकरार सीरीज से अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी, पैर में लगी चोट ने खेल किया खराब कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने चहेते काम से बना ली दूरी, लेकिन बेटे के जरिए फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज Multiple bomb threat emails received at Civil Courts across Himachal create panic, Kullu Bar Association urges govt for action US imposes sanctions on UN Special Rapporteur Francesca Albanese

Unacademy laysoffs : एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने फिर दिया झटका, 250 कर्मचारियों को निकाला, जानिए किस टीम से थे


अनएकेडमी में छंटनी- India TV Paisa

Photo:FILE अनएकेडमी में छंटनी

Unacademy laysoffs : एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने एक बार फिर कंपनी में छंटनी की है। सॉफ्ट बैंक समर्थित इस कंपनी ने 250 कर्मचारियों को जॉब से बाहर कर दिया है। इनमें से 100 कर्मचारी बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग डिपार्टमेंट में थे। इसके अलावा, 150 कर्मचारी सेल्स टीम से थे। कंपनी रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है, जिसके चलते उसने छंटनी का यह फैसला लिया। ऐसा कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा है। कंपनी ने कहा, ‘कंपनी के ऑपरेशन को सही करने  और कारोबारी दक्षता बढ़ाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया में हमने कंपनी के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए रिस्ट्रक्चरिंग की है। यह सतत वृद्धि और लाभप्रदता के लिये जरूरी हो गया था।’

पहले भी की है छंटनी

अनएकेडमी ने पिछले 2 साल में करीब 4 हजार लोगों को नौकरी से निकाला है। यह छंटनी कई चरणों में हुई है। अप्रैल 2022 में कंपनी में 6000 कर्मचारी थे। यह संख्या अब घटकर 2000 रह गई है। पिछले साल मार्च में कंपनी ने एक साथ 12 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। कंपनी के को-फाउंडर और CEO गौरव मुंजाल ने 30 मार्च, 2023 सुबह एक मैसेज के जरिए छंटनी की जानकारी दी थी। मैसेज में कहा गया था कि कॉस्ट कटिंग और बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए छंटनी करने का कदम उठाया जा रहा है।

कितनी है कंपनी की वैल्यूएशन

कंपनी की स्थापना गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह ने साल 2015 में की थी। अनएकेडमी ने अब तक करीब 7,318 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाई है। कंपनी ने अगस्त 2021 में करीब 3,672 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाई थी। उस समय कंपनी की वैल्यूएशन  28,379 करोड़ रुपए थी। 26 सितंबर 2023 की स्टैटिस्टा की  रिपोर्ट के अनुसार अनएकेडमी के 1.3 करोड़ से ज्यादा ऑनलाइन यूजर्स हैं।

Latest Business News





Source link

1122630cookie-checkUnacademy laysoffs : एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने फिर दिया झटका, 250 कर्मचारियों को निकाला, जानिए किस टीम से थे
Artical

Comments are closed.

Jharkhand News: Cbi’s Appeal To Increase Lalu Yadav’s Sentence In Fodder Scam Case Accepted In High Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी का छांगुर बाबा: प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने, बलरामपुर को इस्लामिक सेंटर बनाने का था मंसूबा     |     Delhi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भूपिंदर को विदेश जाने की मिली अनुमति     |     Chhatarpur News: लापरवाही से चली जाती जान, पुल पार करते समय बाइक समेत नदी में बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान     |     Bhilwara: Itunda Sarpanch And E-mitra Operator Caught Red-handed Taking ₹24,000 Bribe For Bill Approval – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल: भूमि अधिग्रहण मामलों में हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट का फैसला रखा बरकरार     |     सीरीज से अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी, पैर में लगी चोट ने खेल किया खराब     |     कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने चहेते काम से बना ली दूरी, लेकिन बेटे के जरिए फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज     |     Multiple bomb threat emails received at Civil Courts across Himachal create panic, Kullu Bar Association urges govt for action     |     US imposes sanctions on UN Special Rapporteur Francesca Albanese     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088