Union Minister Manohar Parliamentary Office Inaugurated At The District Secretary, Agriculture Minister Shyam – Amar Ujala Hindi News Live

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय
– फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय लघु सचिवालय में हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया ।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने मुख्य यज्ञमान के रूप में आहुतियां दी। उसके बाद गजेंद्र सलूजा ने पांचवीं मंजिल पर कमरा संख्या 521 में अपना स्थान ग्रहण कर जनता के काम करने शुरू किए। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय लघु सचिवालय में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अपने अपने कामों लघु सचिवालय तथा स्थानीय न्यायालय परिसर में आना होता है। इसलिए लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए लघु सचिवालय में ही मिलना आसान तथा सुविधाजनक होगा।

Comments are closed.