Union Minister Tokhan Sahu Drive Tractor In Moga Aware Farmers Against Stubble Burning Video – Amar Ujala Hindi News Live

मोगा में ट्रैक्टर चलाते केंद्रीय मंत्री तोखन साहू।
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के मोगा में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिखे। वीरवार को मंत्री तोखन साहू ने मोगा जिले में आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री साहू ने पंजाब के घटते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की और किसानों से धान की खेती से हटकर फसल विविधीकरण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने फसल अवशेषों को न जलाकर पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
साहू ने कार्यक्रम के मापदंडों को पूरा करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में मोगा जिले के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 2018 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से मोगा जिले को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि और वित्तीय विकास के लिए लगभग ₹14 करोड़ मिले हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ट्रैक्टर चलाया और पराली के बंडल बनाकर लोगों से पराली न जलाने और खेत में ही उसका प्रबंधन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा के किसानों को खेतों में पराली को आग नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि मोगा में लोग बेलर से पराली की गांठ बना रहे हैं। मैं अपील करता हूं कि सभी पराली की गांठ बनाएं, पराली को आग न लगाएं। आग से प्रदूषण फैलता है जोकि सेहत के लिए ठीक नहीं है।

Comments are closed.