हेडलाइंस
जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार - Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today. ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

UP,बिहार,गोवा और गुजरात देखें फिर आएं छत्तीसगढ़, रेल बंदी के विरोध में केंद्रीय मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

बिलासपुर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाएंगे कांग्रेसी।छत्तीसगढ़ में भाजपा की महतारी हुंकार रैली पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपाइयों को पहले उत्तरप्रदेश, बिहार, गोवा और गुजरात को देखना चाहिए। वहां महिलाओं पर अपराध की क्या स्थिति है। ये सभी राज्य छत्तीसगढ़ से काफी आगे है। भाजपा अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर इस तरह से प्रोपेगेंडा चला रही है। वहीं, कांग्रेसियों ने रेल बंदी के विरोध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने का ऐलान किया है।कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा को महिलाओं की याद आ रही है। स्मृति ईरानी की महतारी हुंकार रैली चुनावी प्रोपेगंडा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को हुंकार रैली में शामिल होने से पहले कम से कम होमवर्क तो कर लेना चाहिए और पता करना चाहिए था कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में महिला अपराध पर छत्तीसगढ़ देश में हमेशा अव्वल रहा है। वर्तमान में देश में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, बिहार जैसे राज्य छत्तीसगढ़ से बहुत आगे है।ट्रेन बंदी पर कांग्रेसियों ने किया केंद्रीय मंत्री के विरोध करने का ऐलान।नोटबंदी के बाद छत्तीसगढ़ में ट्रेन बंदीजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि हमने जोन आंदोलन लाठी खाने के लिए नहीं किया था। हमने क्या सोचकर रेल आंदोलन किया और अब हमारे साथ क्या हो रहा है। रत्नगर्भा धरती के गरीब बेटे आज रेलवे और केन्द्र सरकार की मनमानी के चलते अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। पिछले एक साल में सात बार रेलवे प्रशासन ने दबाव के बाद रेल चलाना तो दूर एक सप्ताह के भीतर दबाव खत्म होते ही लोगों को नोटबंदी की तरह संभाग की जनता को काउन्टर पर खड़ा कर दिया है।बिलासपुर समेत संभाग की जनता को दर्जन से अधिक बार टिकट कैन्सिलेशन के लिए घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर किया है। एक साल में सात बार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया, जिसके चलते यात्री परेशान होते रहे। अब फिर से अपग्रेडेशन समेत कई प्रकार का बहाना बनाकर शुरू की गई गाड़ियों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, दरअसल ऐसा लगता है कि रेलवे प्रशासन केन्द्र सरकार के इशारे पर बिलासपुर समेत संभाग की जनता को परेशान करने का बीड़ा उठा लिया है। प्रदेश की जनता नोटबंदी की तरह ट्रेनबंदी की पीड़ा झेलने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के बंद करने के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 11 नवंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।ट्रेनों को कैंसिल करने के विरोध में केंद्रीय मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे।भूपेश सरकार के कार्यकाल में अपराधों में आई है कमीउन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में महिला और बाल अपराध में रिकॉर्ड तोड़ कमी आई है। स्मृति ईरानी को कम से कम केन्द्र सरकार के अधीनस्थ एनसीआरबी का आंकड़ा को पढ़ लेना था। दिल्ली में महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित है। जबकि, पुलिस केन्द्र सरकार की है। नौटंकी और धरना प्रदर्शन में माहिर केन्द्रीय मंत्री ईरानी की अभिनय प्रतिभा से हम अच्छी तरह वाकिफ है। जब पेट्रोल डीजल का दाम 65 रूपए था। उस समय महंगाई के नाम पर सिलेन्डर सिर पर उठाकर हायतौबा कर रही थीं। आज सिलेन्डर और पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान पर हैं। ऐसे में कम से कम उन्हें जमीन पर तो महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए था।180 से अधिक ट्रेनों को किया रद्दउन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से रेवले ने 180 ट्रेनों को रद्द कर दिया। इसमें फरवरी में कोयला लदान बढ़ाने के नाम पर एक दर्जन से अधिक यात्री गाड़ियों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया गया। इसके बाद 24 अप्रैल से एक महीने के लिए 40 गाड़ियों को स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। फिर मई में 24 ट्रेनों के परिचालन पर रोक दिया गया। इसी तरह जून में भी 36 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया। जुलाई में 18 ट्रेन को मरम्मत का बहाना बनाकर बंद कर दिया गया। आजादी पर्व के एक दिन पहले 14 अगस्त को 68 गाड़ियों के पहियों पर रोक लगा दिया गया। कुछ समय के लिए ट्रेनों को शुरू किया गया और अब फिर से गाड़ियों को कैंसिल किया जा रहा है। कटनी लाइन में डेढ़ दर्जन से अधिक स्टेशनों के स्टापेज को बंद कर दिया गया है तो रायपुर और रायगढ़ लाइन में भी कमोबेश यही स्थिति है।

883600cookie-checkUP,बिहार,गोवा और गुजरात देखें फिर आएं छत्तीसगढ़, रेल बंदी के विरोध में केंद्रीय मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे
Artical

Comments are closed.

जयराम ठाकुर बोले- धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार – Jairam Thakur Target Sukhu Government Himachal On Sale     |     IND-W vs AUS-W: पहले दिन के खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया 198 रनों पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 96 रन     |     हार्दिक पांड्या के बेटे संग नई गर्लफ्रेंड हुईं मिंगल, बिताए खूबसूरत पल, होने लगी Ex वाइफ नताशा की तारीफ     |     US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |     ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088