Up Board Class 10th 12th Result 2025 Live Updates Download Upmsp High School Inter Marksheet Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live
07:14 AM, 25-Apr-2025
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
इसके लिए आप amarujala.com/results पर जाएं, फिर बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें। इसके बाद, 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
06:06 AM, 25-Apr-2025
अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे आप
यूपी बोर्ड आज नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे।
05:55 AM, 25-Apr-2025
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, इस समय देख पाएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम आज जारी किया जाएगा। बोर्ड दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी साझा की है। इसी के साथ कल करीब 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।
