Up By Election 2024 Bjp Is In Direct Competition With Sp On Aligarh Khair Seat For The First Time – Amar Ujala Hindi News Live

UP BY Election 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपचुनाव में जाट बहुल खैर सीट पर इस बार समीकरण बदले हुए हैं। भाजपा का मुकाबला 2022 में बसपा प्रत्याशी रहीं और इस बार सपा से चुनाव लड़ रहीं चारू केन से है। 1992 में सपा की स्थापना हुई थी और उसके बाद से 32 साल बाद खैर सीट पर पहली बार सपा सीधे मुकाबले में है।
पिछले पांच चुनावों में एक बार जीत दर्ज करने वाली और चार बार दूसरे स्थान पर रही बसपा सपा व भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में तीसरा कोण बनने के लिए भी संघर्ष करती दिख रही है।
दलितों में बिखराव ने उसके लिए मुश्किल खड़ी कर दी हैं। यहां कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा और प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के लिए राजनीतिक विरासत को कायम रखने का इम्तिहान है। इसमें बड़ी चुनौती अपनों की गुटबाजी से मिल रही है।
हरियाणा में पलवल और यूपी में गौतमबुद्धनगर और मथुरा जिले की सीमा से सटा खैर विधानसभा क्षेत्र वो इलाका है, जहां भविष्य का नया अलीगढ़ विकसित हो रहा है। यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है।

Comments are closed.